फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Firing outside a banquet hall in Delhi's Madhu Vihar area

दिल्ली में अंधाधुंध चली गोलियां: बैंक्वेट हॉल पर कब्जे को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला के पैर में लगी गोली

Fri, 10 Jul 2026 09:24 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 10 Jul 2026 09:24 AM IST
सार

दिल्ली के मधु विहार इलाका गुरुवार की शाम अंधाधुंध चली गोलियों की गूंज से दहल गया। यहां बने शुभम बैंकिट हॉल पर करीब 10 से 15 लोगों ने गोलियां चलाई। फायरिंग के दौरान एक महिला के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Firing outside a banquet hall in Delhi's Madhu Vihar area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में गुरुवार शाम बैंक्वेट हॉल पर कब्जे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि 10 से 15 लोगों ने शुभम बैंक्वेट हॉल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक महिला के पैर में गोली लग गई। घटना के दौरान बैंक्वेट हॉल में कई महिलाएं भी मौजूद थीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


बैंक्वेट हॉल पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ विवाद
दिल्ली के मधु विहार इलाका गुरुवार की शाम अंधाधुंध चली गोलियों की गूंज से दहल गया। यहां बने शुभम बैंकिट हॉल पर करीब 10 से 15 लोगों ने गोलियां चलाई। फायरिंग के दौरान एक महिला के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त घटना हुई उस समय कैब महिलाएं भी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि शुभम बैंकिट हॉल पर कब्जा करने के लिए फायरिंग की गई है। चश्मदीदों ने बताया कि 10 से 15 राउंड गोलियां चलाई गई और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


दिन में पुलिस पहुंची, शाम को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, सुरेन्द डे का बैंकिट हॉल है, जिसे आजाद चौधरी 7 साल से लीज पर लेकर चला रहा है लेकिन विक्की डेढा, गौरव अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आज दोपहर 2 बजे बैंकिट हॉल पर कब्जा करने के लिए आए थे। दोपहर में उन लोगों ने बैंकिट हॉल पर ताला भी लगा दिया था। जिसके बाद आजाद चौधरी ने पुलिस बुला ली थी। दोनों पक्षों में थाने में भी बुलाया गया था। मामला शांत होने के बाद वही सभी लड़के अपनी गाड़ियों से शाम 6 बजे बैंकिट हॉल पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में फैली दहशत
फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गयी। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। यहां पीड़ितों का कहना है कि जिस वक्त घटना हुई, उस समय मौके पर एक पुलिस कर्मी भी मौजूद था ,जिनके सामने पूरी घटना हुई है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed