फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sangam Vihar murder case solved Wife and two accomplices arrested plot to kill husband revealed

एक और कातिल बीवी: नींद की गोलियां खिलाकर पति का गला घोंटा, फिर करंट दिया; प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट

Wed, 12 Aug 2026 04:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 12 Aug 2026 04:45 PM IST
सार

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने संगम विहार में एक हत्या के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक  की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या घरेलू विवाद और वित्तीय समस्याओं के कारण एक सुनियोजित साजिश निकली।

विज्ञापन
Sangam Vihar murder case solved Wife and two accomplices arrested plot to kill husband revealed
दिल्ली के संगम विहार हत्याकांड में खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के संगम विहार में हुए एक युवक की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी मंजू और उसके दो साथियों चमन व किशन को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद, आर्थिक समस्याओं और पत्नी के साथ कथित मारपीट के कारण पति की हत्या की साजिश रची गई थी।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया- घर में गंभीर रूप से घायल मिले थे मुन्ना लाल
बीती 10 अगस्त को सुबह करीब पांच बजे संगम विहार में मुन्ना लाल (55) अपने घर में गंभीर रूप से घायल पाए गए थे। उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात को छिपाने की कोशिश
घटनास्थल के निरीक्षण में चोरी का झूठा दिखावा करने का प्रयास और खून के निशान मिटाने की कोशिशें सामने आईं। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक महिला और एक नकाबपोश व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि दिखी। नकाबपोश व्यक्ति सुबह 1:45 बजे घर में घुसा और 3:15 बजे निकला। पूछताछ में मंजू ने साजिश में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। मंजू और चमन ने मुन्ना लाल को खत्म करने की योजना बनाई थी। चमन ने पांच लाख रुपये और वित्तीय सहायता के बदले हत्या में शामिल होने पर सहमति जताई थी।

विज्ञापन

पत्नी ने दो साथियों के साथ मिलकर ऐसे रची साजिश
आरोपियों ने पहले मुन्ना लाल को चमन द्वारा दी गई नींद की गोलियां दीं। जब वह सो गए, तो दोनों ने मिलकर उनका गला घोंटा। इसके बाद उन्हें बिजली का झटका दिया और लकड़ी के डंडे से भी मारा। मंजू ने बताया कि उसने घटना के समय चमन को 20,000 रुपये दिए थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों में मंजू (45), चमन (20) और किशन (28) शामिल हैं। किशन को आश्रय देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15,000 रुपये बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed