सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sangeet Natak Akademi Awards announced; seven artists to receive the prestigious 'Akademi Ratna'.

Delhi: संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का एलान, सात कलाकारों को सर्वोच्च अकादमी रत्न, 106 युवा भी होंगे सम्मानित

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Jun 2026 06:47 AM IST
विज्ञापन
सार

अकादमी की सामान्य परिषद की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में प्रदर्शनकारी कलाओं के क्षेत्र की सात विशिष्ट हस्तियों को अकादमी रत्न के लिए चुना गया।

Sangeet Natak Akademi Awards announced; seven artists to receive the prestigious 'Akademi Ratna'.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार

संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 2024 और 2025 के लिए प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप (अकादमी रत्न) और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार की घोषणा कर दी है। साथ ही वर्ष 2024 और 2025 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खा युवा पुरस्कार के विजेताओं का भी चयन किया गया है। 



अकादमी की सामान्य परिषद की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में प्रदर्शनकारी कलाओं के क्षेत्र की सात विशिष्ट हस्तियों को अकादमी रत्न के लिए चुना गया। इनमें कथक गुरु रामलाल बारेठ, गायिका एवं नृत्यांगना रीता गांगुली, कर्नाटक संगीत के विद्वान ए. वी. आनंद, कथकाचार्य पुरु दधीच, गायक चित्तरंजन ज्योतिषी, कुचिपुड़ी गुरु पसुमर्थी रत्तैया शर्मा और भरतनाट्यम नृत्यांगना सुधारानी रघुपति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकादमी रत्न अकादमी का सर्वोच्च सम्मान है, और एक समय में इसकी सदस्यता केवल 40 व्यक्तियों तक सीमित रहती है। अकादमी ने वर्ष 2024 और 2025 के लिए संगीत, नृत्य, रंगमंच, लोक एवं जनजातीय कलाओं, कठपुतली कला और प्रदर्शनकारी कलाओं में समग्र योगदान के लिए 108 कलाकारों को अकादमी पुरस्कार के लिए चयनित किया है। वर्ष 2024 के पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में बांसुरी वादक राकेश चौरसिया, गायक निर्मल्य डे, कोरियोग्राफर शशिधरन नायर, ओडिसी नर्तक बिचित्रानंद स्वैन, अभिनेता वागई चंद्रशेखर, लोक नृत्यांगना गुलाबो सपेरा और मोहिनीयट्टम नृत्यांगना सुनंदा नायर प्रमुख हैं। 
विज्ञापन


वर्ष 2025 के लिए गायक सुरेश गंधर्व, शहनाई वादक शैलेश भागवत, कथकली कलाकार कलामंडलम कृष्णकुमार, सत्रिया नृत्यांगना मल्लिका कंडाली, रंगनिर्देशक कल्लोल भट्टाचार्य, रंगकर्मी सुबोध पटनायक, छाया कठपुतली कलाकार सिंधे चिथंबरा राव और कला समीक्षक मंजरी सिन्हा को सम्मानित किया जाएगा।

106 युवा कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार 
अकादमी ने वर्ष 2024 और 2025 के लिए 106 युवा कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार के लिए चुना है। यह सम्मान युवा प्रतिभाओं को प्रदर्शनकारी कलाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

अकादमी रत्न के साथ 3 लाख रुपये, अकादमी पुरस्कार के साथ 1 लाख रुपये और युवा पुरस्कार के साथ 25 हजार रुपये, ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम प्रदान किया जाएगा। अकादमी रत्न और अकादमी पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्वारा एक विशेष अलंकरण समारोह में प्रदान किए जाएंगे, जबकि युवा पुरस्कार अकादमी के अध्यक्ष प्रदान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed