सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR weather today rain Dark clouds and strong winds noida ghaziabad

Delhi Weather: आज से मौसम का यू-टर्न!, दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश की संभावना: पढ़ें IMD का अलर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 Jun 2026 09:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Delhi-NCR Weather Today: राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में गुरुवार सुबह से हवाएं चलने लगीं और आसमान में बादल छा गए। नोएडा में हवा ने लोगों को तेज गर्मी से बड़ी राहत दी।

Delhi-NCR weather today rain Dark clouds and strong winds noida ghaziabad
दिल्ली-एनसीआर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में गुरुवार सुबह से ही मौसम बदल गया है। सुबह से ही हवाएं चल रही हैं। आसमान में बादल छाए हुए हैं। नोएडा में हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं कई जगहों पर धूप निकल रही है। 


दिल्ली में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी
बीते मंगलवार देर शाम मौसम अचानक बदल गया। तेज धूल भरी आंधी चली और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। दिल्ली के पालम में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई, जो वर्ष 2001 के बाद सबसे अधिक है।

अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में पूरे दिन गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शाम को मौसम बदलने से तपती गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने 10 से 14 जून के बीच आंधी और बारिश की संभावना जताई है। यह संभावना दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों के लिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से बदल जाएगा मौसम
11 जून से प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। पालम में तेज आंधी और बूंदाबांदी के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने वाली तीन उड़ानें डायवर्ट की गईं। ये उड़ानें दुबई, मुंबई और अगरतला से दिल्ली आ रही थीं। खराब विजिबिलिटी के चलते विमानों को दूसरे मार्गों पर भेजा गया।

दिनभर लू का सितम
मंगलवार को दिनभर गर्म हवाओं के थपेड़ों ने दिल्लीवासियों को परेशान किया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यह सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को भी लू चलने के आसार जताए हैं।

विज्ञापन

आगामी दिनों में मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आएगा। इसके कारण दोपहर और शाम को 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है। हल्की बारिश की भी संभावना है, जिससे तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 12 जून को भी आंधी और हल्की बारिश के दो दौर चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed