{"_id":"6a55d9c9dc33fc968505c262","slug":"school-girl-dies-in-road-accident-near-majlis-park-metro-station-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्रा की मौत
Tue, 14 Jul 2026 12:10 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श नगर पुलिस थाने इलाके में मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक स्कूल बस ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। ई रिक्शा में स्कूली बच्चे सवार थे। टक्कर लगने से 12 वर्षीय ई-रिक्शा से गिर गई और बस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 14 जुलाई को आदर्श नगर पुलिस स्टेशन में स्कूली बच्चों से जुड़े सड़क हादसे के बारे में एक पीसीआर कॉल आई। पुलिस की टीम तुरंत मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास घटनास्थल पर पहुंची। शुरुआती जांच से पता चला कि कमल सिंह (55) द्वारा चलाई जा रही स्कूल बस की टक्कर अजय प्रसाद (45) द्वारा चलाए जा रहे ई-रिक्शा से हो गई, जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे।
विज्ञापन
टक्कर के दौरान प्रमोद कुमार की बेटी और दिल्ली के मुकुंदपुर स्थित रामा गार्डन की रहने वाली प्रियांशी (12) ई-रिक्शा से गिर गई और बस के नीचे आने से उसे गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत जहांगीरपुरी के बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में किसी और के घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और बस ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। आदर्श नगर पुलिस स्टेशन में कानून की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।