फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seat allocation for the one-year Science PG program

Delhi NCR News: एक वर्षीय साइंस पीजी प्रोग्राम के लिए सीटों का आवंटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
छात्र बृहस्पतिवार मध्यरात्रि तक कर सकते हैं स्वीकार
विज्ञापन


-पंजीकरण से चूके छात्रों को दुबारा मिलेगा आवेदन का मौका, जल्द खुलेगी विंडो

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत शुरू किए गए एक वर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) प्रोग्रामों के लिए पहले चरण का सीट आवंटन जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत 28 प्रोग्रामों में सीटें आवंटित की गई हैं, जिनमें विज्ञान, भाषा और पत्रकारिता के पाठ्यक्रम शामिल हैं।

विश्वविद्यालय ने सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि छह अगस्त मध्यरात्रि (11:59 बजे) निर्धारित की है। आवंटित सीट स्वीकार करने के बाद विभाग आठ अगस्त तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन करेंगे। प्रवेश शुल्क का भुगतान नौ अगस्त तक किया जा सकता है। डीयू के दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी के अनुसार, अभी केवल विज्ञान प्रोग्रामों के लिए सीट आवंटन हुआ है। मानविकी के प्रोग्रामों के लिए जल्द ही एक अलग विंडो खोली जाएगी, जिसमें वे छात्र भी आवेदन कर सकेंगे जो पहली बार पंजीकरण से चूक गए थे। इसमें स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के छात्र भी शामिल होंगे। एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम में केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने डीयू से चार वर्षीय स्नातक प्रोग्राम पूरा किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed