फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sewage water used to flood the streets during rains; 23 projects will now bring relief.

Delhi NCR News: बारिश में गलियों में भरता सीवर का पानी, अब 23 परियोजनाओं से मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
-शास्त्री पार्क से उस्मानपुर और सीलमपुर तक पंपिंग स्टेशनों की मशीनरी होगी मजबूत
विज्ञापन

-10 एचपी के नॉन-क्लॉग पंप, नए वाल्व, प्रेशर सेंसर और हाईमास्ट लगेंगे

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। बारिश शुरू होते ही शास्त्री पार्क, मानसरोवर पार्क, सीलमपुर, राम नगर, उस्मानपुर और लोनी रोड के कई इलाकों में जलभराव की समस्या लोगों के लिए परेशानी बन जाती है। कई जगह नालियों और सीवर लाइनों का पानी सड़क पर आने से पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। अब दिल्ली जल बोर्ड ने इन इलाकों के सीवेज और पानी से जुड़े पंपिंग स्टेशनों की व्यवस्था सुधारने के लिए 23 परियोजनाएं तैयार की हैं। इनमें पुराने पंप और वाल्व बदलने के साथ डिजिटल सेंसर, हाईमास्ट और विद्युत सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। काम पूरा होने के बाद सबसे ज्यादा फायदा उन इलाकों को मिलने की उम्मीद है जहां बारिश के समय सीवर ओवरफ्लो और पानी निकासी की शिकायतें ज्यादा रहती हैं।


उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाके घनी आबादी वाले हैं। शास्त्री पार्क, सीलमपुर, उस्मानपुर और मानसरोवर पार्क जैसे इलाकों में पुरानी बस्तियों के बीच संकरी गलियां हैं। कई जगह सड़क के किनारे नालियां और सीवर लाइनें हैं। बारिश तेज होने पर इनकी क्षमता पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में पंपिंग स्टेशनों की भूमिका बढ़ जाती है।
विज्ञापन


जहां पंप कमजोर, वहां ज्यादा देर रहता है पानी

मानसरोवर पार्क और राम नगर के सीवेज पंपिंग स्टेशनों पर 10 एचपी क्षमता के नॉन-क्लॉग डीवाटरिंग पंप लगाए जाएंगे। इन पंपों को इस तरह तैयार किया जाता है कि सीवेज के साथ आने वाले ठोस कचरे के कारण इनके जाम होने की समस्या कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटी रोड सीलमपुर और मानसरोवर पार्क में पुराने नॉन-रिटर्न और स्लूस वाल्व बदले जाएंगे। सीवर और जलापूर्ति व्यवस्था में इन वाल्वों की अहम भूमिका होती है। वहीं यमुना विहार और लोनी रोड के पंपिंग स्टेशनों पर डिजिटल प्रेशर ट्रांसड्यूसर लगाए जाएंगे। इससे पानी के दबाव की जानकारी लगातार मिल सकेगी और तकनीकी खराबी का पता लगाने में मदद मिलेगी।

शास्त्री पार्क, राम नगर और लोनी रोड में 12 मीटर ऊंचे हाईमास्ट लगाए जाएंगे। राम नगर और उस्मानपुर में अर्थिंग और इंसुलेशन के काम होंगे। रात में पंपिंग स्टेशनों पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए रोशनी और विद्युत सुरक्षा दोनों जरूरी हैं।

करीब 10 लाख आबादी वाले इलाकों को मिलेगा लाभ
शास्त्री पार्क, सीलमपुर, यमुना विहार, मानसरोवर पार्क, उस्मानपुर, लोनी रोड और आसपास के इलाकों को मिलाकर करीब 10 लाख लोगों की आबादी प्रभावित क्षेत्र में है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed