{"_id":"698b8a22a7d4a159ec053d46","slug":"shikhar-dhawan-appointed-as-the-brand-ambassador-of-delhi-khel-mahakumbh-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dilli Khel Mahakumbh: शिखर धवन बनाये गए ब्रांड एंबेसडर, क्रिकेटर ने जताया आभार, कहा- यह दायित्व सम्मान की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dilli Khel Mahakumbh: शिखर धवन बनाये गए ब्रांड एंबेसडर, क्रिकेटर ने जताया आभार, कहा- यह दायित्व सम्मान की बात
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
सार
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में शिखर धवन से मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 13 फरवरी से शुरू होने जा रहे दिल्ली खेल महाकुंभ के लिए शिखर धवन ने स्वयं आगे बढ़कर ब्रांड एंबेसडर बनने की जिम्मेदारी स्वीकार की है।
शिखर धवन
- फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली सरकार ने क्रिकेटर शिखर धवन को दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में शिखर धवन से मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 13 फरवरी से शुरू होने जा रहे दिल्ली खेल महाकुंभ के लिए शिखर धवन ने स्वयं आगे बढ़कर ब्रांड एंबेसडर बनने की जिम्मेदारी स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता और युवाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों से प्रेरित होकर धवन ने यह निर्णय लिया।
Trending Videos
मंत्री ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और पहचान मिलेगी। सीएम रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर शिखर धवन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जुड़ाव दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने दिल्ली के युवाओं के प्रति धवन के योगदान की सराहना की। वहीं, शिखर धवन ने कहा कि दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर बनना उनके लिए सम्मान की बात है। दिल्ली ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और इस मिट्टी की सेवा के लिए वे हमेशा तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने युवाओं के लिए एक बेहतरीन मंच तैयार किया है और वे खिलाड़ियों को पूरा सहयोग देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।