सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrested in Gokalpuri area for murder of youth

Delhi Murder: दोस्ती से नाराज पत्नी के दोस्त की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डंडे से पीट-पीट कर मार डाला

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 11 Feb 2026 07:52 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह गोकलपुरी पुलिस को डी ब्लॉक गोकलपुरी स्थित एक मकान की छत पर एक युवक के खून से लथपथ पड़े होने की जानकारी मिली।

Accused arrested in Gokalpuri area for murder of youth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

गोकलपुरी इलाके में अपनी पत्नी के दोस्त रवि की हत्या कर भागे आरोपी को पुलिस ने सोमवार देर शाम यूपी के बलिया से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 42 साल के गौरी शंकर यादव के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी के साथ रवि की दोस्ती को लेकर वह नाराज था। इसी बात को लेकर उसने रवि की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

Trending Videos


उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह गोकलपुरी पुलिस को डी ब्लॉक गोकलपुरी स्थित एक मकान की छत पर एक युवक के खून से लथपथ पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत पास के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 28 साल के रवि के रूप में हुई। पुलिस को मौके पर 32 साल की महिला मिली। जिसने पूछताछ में बताया कि उसके पति ने रवि की हत्या की है। रवि उसका दोस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। उसका पति कोई काम नहीं करता है। वह गुजरात कमाने के लिए गया था। लेकिन शुक्रवार को वापस लौट आया। उसे नहीं पता था कि इस दौरान रवि उसके साथ रहता है। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। रात में सोने के दौरान आरोपी गौरी शंकर ने रवि की सिर पर डंडे से वारकर हत्या कर दी। बाद में आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो आरोपी भागता हुआ दिखाई दिया। उसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed