सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sister shot at during dispute with brother; narrowly escapes.

Delhi NCR News: भाई से विवाद में बहन पर चलाई गोली, बाल बाल बची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-सुल्तानपुरी इलाके की घटना, युवती के भाई का इलाके के एक युवक से लड़की से बातचीत पर है विवाद

-पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सुल्तानपुरी इलाके में एक लड़की से बातचीत करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के घर पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। घटना के समय पीड़ित कृष की बहन 29 साल की राखी घर पर मौजूद थी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। राखी के बयान पर पुलिस ने गोली चलाकर जान सांसत में डालने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पीड़िता राखी अपने परिवार के साथ ए ब्लॉक सुल्तानपुरी में रहती है। वह अविवाहित है। परिवार में उसके तीन भाई हैं। उसका मंझला भाई 20 साल का कृष सैलून में काम करता है। उसका इलाके में रहने वाले एक युवक से लड़की से बातचीत करने को लेकर विवाद चल रहा है। उसी से विवाद में घर पर गाेली चलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed