{"_id":"6af466cd59253e3727025968","slug":"sisters-applied-a-tilak-and-prayed-for-their-brothers-long-life-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162885-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तिलक लगाकर बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तिलक लगाकर बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र
विज्ञापन
मिठाई की दुकानों से लेकर बाजारों तक में रौनक, वीडियो कॉल के जरिये भी बहनों ने निभाई भैया दूज की परंपरा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बुधवार को भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति अपना स्नेह जताया। पर्व के दौरान कहीं बहनों के घर भाइयों के पहुंचने का सिलसिला चला तो कहीं भाई अपनी बहनों के घर पहुंचकर इस खास दिन को यादगार बनाया।
बाजारों में भी चहल-पहल रही। मिठाई, फल और उपहारों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी और हाथों पर मेहंदी रचाए बहनें पूजा की थाली लेकर भाइयों के घर पहुंचीं। उन्होंने रोली और अक्षत से तिलक किया, आरती उतारी और मिठाई खिलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। इसके बाद भाइयों ने भी उपहार देकर बहनों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी।
त्योहार के चलते सड़कों और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ रही। कई परिवारों ने एक साथ बैठकर भोजन किया और पुराने दिनों की यादें साझा कीं। दूर-दराज के शहरों में रहने वाले भाई-बहन भी इस त्योहार पर एक-दूसरे से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते थे। जो बहनें भाइयों तक नहीं पहुंच सकीं, उन्होंने वीडियो कॉल के जरिये तिलक की रस्म निभाई। कई बहनों ने मोबाइल पर आरती और तिलक कर भाई को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
किराड़ी में हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा
नई दिल्ली। भाई दूज के मौके पर किराड़ी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में कायस्थ उत्थान ट्रस्ट की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक राम सिया शरण, वरुण श्रीवास्तव, अध्यक्ष मनोज कुमार सुमन, महासचिव सचिन कुमार, सचिव गोपाल मलिक, इंदर कुमार दास और राजन समेत समाज के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर राम सिया शरण ने कहा कि किराड़ी में पिछले कई वर्षों से कायस्थ समाज के साथ अन्य समाजों के लोग भी मिलकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते आ रहे हैं। ब्यूरो