फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six coaches of a goods train derailed, several trains cancelled on the Ghaziabad-Delhi section

Railways: मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित

Tue, 21 Jul 2026 07:54 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 21 Jul 2026 07:54 AM IST
सार

रेलवे अधिकारियों के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे की टीमें तत्काल बहाली कार्य में जुट गईं ताकि प्रभावित रेलखंड पर जल्द से जल्द सामान्य परिचालन शुरू किया जा सके।

विज्ञापन
Six coaches of a goods train derailed, several trains cancelled on the Ghaziabad-Delhi section
मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मंगलवार को एक मालगाड़ी के छह लदे हुए डिब्बे पटरी से उतर जाने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। हादसे के बाद उत्तर रेलवे ने कई ईएमयू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से रद्द तथा मार्ग परिवर्तित कर संचालित किया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे की टीमें तत्काल बहाली कार्य में जुट गईं ताकि प्रभावित रेलखंड पर जल्द से जल्द सामान्य परिचालन शुरू किया जा सके। इस दुर्घटना के कारण गाजियाबाद-नई दिल्ली, नई दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-शाहिबाबाद और शाहिबाबाद-दिल्ली के बीच चलने वाली कई ईएमयू लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ ट्रेनों को गाजियाबाद से ही चलाया गया या वहीं तक सीमित कर दिया गया, जिससे दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे ने बताया कि अलीगढ़, पलवल और साहिबाबाद की ओर जाने वाली कुछ सेवाओं के संचालन में भी बदलाव किया गया।

विज्ञापन

वहीं, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला मार्ग से डायवर्ट कर चलाया गया, ताकि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में सुविधा हो सके। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त करें। रेलवे प्रशासन का कहना है कि प्रभावित रेलखंड पर बहाली का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है और स्थिति सामान्य होते ही नियमित रेल सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी।

इस घटना के कारण कुल 53 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों का मार्ग बदला, कुछ ट्रेनों को रद्द किया तथा कुछ का संचालन आंशिक रूप से निरस्त किया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।  रेलवे की इंजीनियरिंग और परिचालन टीमें तुरंत बहाली कार्य में जुट गईं ताकि रेल यातायात को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।

उत्तर रेलवे के अनुसार, इस दुर्घटना के चलते 24 ट्रेनों का मार्ग दिल्ली-नई दिल्ली होकर परिवर्तित किया गया। इसके अलावा 16 यात्री ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करना पड़ा, जबकि पांच यात्री ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया। वहीं आठ ट्रेनों का संचालन नियंत्रित (रेगुलेट) किया गया, जिनमें आनंद विहार की ओर जाने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित रेलखंड पर ट्रैक को जल्द से जल्द दुरुस्त करने और पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। तकनीकी विशेषज्ञ भी मौके पर मौजूद हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

मालगाड़ी दिल्ली से पूर्व की तरफ जा रही थी। सोमवार देर रात करीब 1:55 बजे यह हादसा हुआ। नॉर्दन रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 24 ट्रेन दिल्ली-नई दिल्ली के लिए डायवर्ट की गई हैं। 16 यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है। गन्तव्य से पहले ही निरस्त होने वाली 5 यात्री ट्रेन हैं। बताया कि कुल 100 से अधिक ट्रेन प्रभावित हुई हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मालगाड़ी को ट्रैक से हटाने का काम चल रहा है।

यह ट्रेन हुईं प्रभावित

1. डायवर्ट की गई ट्रेनें
साहिबाबाद - दिल्ली सराय रोहिल्ला - दिल्ली - नई दिल्ली मार्ग से
▫️ 12904 (गोल्डन टेंपल मेल)
▫️ 18238 (अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस)
▫️ 12397 (गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस)
▫️ 2569 (दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल)
▫️ 12391 (राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस)
▫️ 12565 (बिहार संपर्क क्रांति)
▫️ 2563 (बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल)
▫️ 15127 (बनारस-नई दिल्ली के.वी. एक्सप्रेस)
▫️ 12451 (श्रमशक्ति एक्सप्रेस)
▫️ 12303 (हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस)
▫️ 15565 (एलएलपी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस)
▫️ 12273 (हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस)
▫️ 12229 (लखनऊ मेल)
▫️ 12417 (प्रयागराज एक्सप्रेस)
▫️ 12429 (लखनऊ-नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट)
▫️ 12559 (बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा सुपरफास्ट)

अन्य डायवर्टेड मार्ग
▫️ 12402 (नंदा देवी एक्सप्रेस): साहिबाबाद - दिल्ली सराय रोहिल्ला - दिल्ली - नई दिल्ली - निजामुद्दीन होकर.
▫️ 12555 (गोरखधाम एक्सप्रेस): साहिबाबाद - दिल्ली सराय रोहिल्ला - दिल्ली - दिल्ली किशनगंज होकर.
▫️ 54474 (सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर): साहिबाबाद - दिल्ली सराय रोहिल्ला - दिल्ली होकर.
▫️ 12309 (राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी) और 12393 (सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस): टूंडला - आगरा कैंट - पलवल मार्ग से.

2. विनियमित/रोकी गई ट्रेनें
▪️ एनसीआर (NCR) क्षेत्र में: 12801 (पुरुषोत्तम एक्सप्रेस), 14005 (लिच्छवी एक्सप्रेस), 22437 (हमसफर एक्सप्रेस), 12427 (रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस), 12367 (विक्रमशिला एक्सप्रेस).
▪️ मुरादाबाद मंडल में: 14015 (सद्भावना एक्सप्रेस), 12557 (सप्तक्रांति एक्सप्रेस), 22419 (सुहेलदेव एक्सप्रेस).
▪️ अन्य स्थानों पर: 5579 (पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल), 14090 (कोटद्वार-आनंद विहार मेल).

3. रद्द ट्रेनें
▪️ 64437 (गाजियाबाद-दिल्ली ईएमयू)
▪️ 64417 (गाजियाबाद-दिल्ली मेमू)
4. अपने सामान्य (सही) मार्ग से चलने वाली ट्रेनें (Proper Route):
▪️ 15707 (किशनगंज-अमृतसर), 54075 (बरेली-दिल्ली पैसेंजर), 15092 (टनकपुर-दौंड), 14217 (ऊंचाहार एक्सप्रेस), 15014 (रानीखेत एक्सप्रेस), 14205 (अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस), 15658 (ब्रह्मपुत्र मेल), 64101 (अलीगढ़-दिल्ली मेमू), 14117 (कालिंदी एक्सप्रेस), 15743 (फरक्का एक्सप्रेस), 14207 (पद्मावत एक्सप्रेस), 12225 (कैफियत एक्सप्रेस), 14342 (मसूरी एक्सप्रेस), और 64111 (खुर्जा-शकुरबस्ती ईएमयू) अपने निर्धारित प्रॉपर रूट से चलेंगी.

खुर्जा जंक्शन पर रोकी गई ट्रेन
साहिबाबाद स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने चलते पैसेंजर ट्रेन और एक्सप्रेस खुर्जा जंक्शन पर ही रोक दी गई। इसके अलावा जो ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई हैं उनको गाजियाबाद तक ही भेजा जा रहा है। आनंद विहार की ओर जाने वाली भागलपुर एक्सप्रेस, सुबह सात बजे जाने वाली टूंडला दिल्ली पैसेंजर, आठ बजे जाने वाली अलीगढ़ दिल्ली पैसेंजर समेत चार ट्रेन को खुर्जा जंक्शन पर रोक दिया गया। इसके अलावा केआरजे को गाजियाबाद में रोक दिया गया है। ट्रेनों को रोके जाने के कारण दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा लंबे रूप पर जाने वाले यात्री भी परेशानी झेल रहे हैं।स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीणा का कहना है कि साहिबाबाद में ड्रिलमेंट हुआ है। इसी के चलते ट्रेनों को रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed