सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six people, including four minors, arrested in robbery case; property worth Rs 40 lakh seized

Delhi NCR News: लूट में चार नाबालिग समेत छह पकड़े, 40 लाख की संपत्ति जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस ने दिनदहाड़े हुई लूट में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ चार नाबालिगों को भी पकड़ा है। इनके कब्जे से लूटी गई करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि यह मामला 17 जुलाई, 2025 को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के पास दिनदहाड़े हुई 39.99 लाख रुपये की लूट से संबंधित है। इस दिन देसी पिस्तौल और चाकू से लैस आरोपियों ने शिकायतकर्ता मनोज तवानिया को मेट्रो स्टेशन के पास लूटा और नकदी लेकर फरार हो गया। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ केशवपुरम थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच के लिए कई टीम गठित की गईं।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच के दौरान चार नाबालिगों को पकड़ा और दिल्ली के मुकुंदपुर निवासी आरिफ (23) को वारदात में में इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल की व्यवस्था करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपियों से 11.92 लाख रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले के मुख्य साजिशकर्ता धीरज रंधावा उर्फ धर्मप्रीत उर्फ दलाल को राजस्थान के श्री गंगानगर से गिरफ्तार किया गया। धीरज ने पैसों का लालच देकर इन नाबालिगों को साजिश में शामिल किया था और अपराध को अंजाम देने के बाद उनकी भूमिका के आधार पर लूटी गई रकम बांटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता लगा कि धीरज ने लूटी गई रकम का एक बड़ा हिस्सा अपने पास रखा था और उससे उसने गहने तथा राजस्थान के श्रीगंगानगर में भूखंड खरीदा था। पुलिस ने लूट की रकम से खरीदे गए सोने के कई आभूषण एक मंगलसूत्र, एक कंगन, बालियों की एक जोड़ी और दो अंगूठियां आदि बरामद की हैं। मोटोरोला का एक फोन तथा कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि आभूषणों को जब्त कर शिकायतकर्ता को सौंप दिया गया है, जबकि राजस्थान स्थित एक भूखंड को कुर्क करने की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। पुलिस ने बताया कि धीरज (27) कथित तौर पर राजस्थान में आठ आपराधिक मामलों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed