सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Snatching Incident with AAP Leader in Delhi

दिल्ली में आप नेता से झपटमारी: बदमाशों ने झपटी चेन, विकास की बहादुरी देखकर पिस्टल छोड़ भागे गुंडे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 27 Apr 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
सार

विकास को अपने पीछे आता देखकर एक बदमाश ने उन पर सड़क पर पड़े पत्थर उठाकर हमले का प्रयास किया, विकास ने किसी तरह खुद को बचाया। पकड़े जाने के डर से बदमाश चेन का आधा हिस्सा छोड़कर भाग गए।

Snatching Incident with AAP Leader in Delhi
आप नेता विकास बग्गा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिला के कृष्णा नगर इलाके में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने आप नेता विकास बग्गा की चेन झपट ली। वारदात के समय विकास अपने बच्चों को स्कूल बस तक छोड़ने जा रहे थे। चेन झपटकर बदमाश भागने लगे तो एक पड़ोसी जुगल किशोर ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस बीच बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी।

Trending Videos

पिस्टल छोड़कर भागे बदमाश
बिना डरे पड़ोसी जुगल किशोर ने बदमाशों पर कार की चाबी फेंककर मारी तो उनकी पिस्टल सड़क पर गिर गई। बदमाश मौके से भागने लगे। इस बीच विकास भी स्कूटी लेकर बदमाशों के पीछे भागे। करीब दो किलोमीटर पीछा करने के दौरान चेन का आधा हिस्सा सड़क पर गिर गया। उसे उठाने के लिए बदमाशों ने स्कूटी रोकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास की बहादुरी के आगे भागे 
विकास को अपने पीछे आता देखकर एक बदमाश ने उन पर सड़क पर पड़े पत्थर उठाकर हमले का प्रयास किया, विकास ने किसी तरह खुद को बचाया। पकड़े जाने के डर से बदमाश चेन का आधा हिस्सा छोड़कर भाग गए। बाद में पीड़ित विकास ने कृष्णा नगर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल के पास से बदमाशों की पिस्टल व पीड़ित के पास से चेन का आधा हिस्सा कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बदमाश आनंद विहार की ओर भागे थे। वहां की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

बग्गा लड़क चुके विधानसभा चुनाव
पुलिस के मुताबिक विकास बग्गा परिवार के साथ कृष्णा नगर इलाके में रहते हैं। वह कृष्णा नगर विधानसभा से आप के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। उनके पिता एसके बग्गा दो बार विधायक रह चुके हैं। विकास बग्गा ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह अपने बच्चे को स्कूटी से स्कूल बस में बैठाने लिए गए थे।

पड़ोसी ने दिया विकास का साथ
बच्चे को बस में बिठाने के बाद वह लौटे रहे थे। इस बीच वह अपनी गली में पहुंचे तो पीछे से एक स्कूटी पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उनके गले से चेन झपट ली। विकास ने शोर मचा दिया। कुछ ही दूरी पर पीड़ित के पड़ोसी जुगल किशोर गली में खड़े थे। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की।

दो किलोमीटर तक किया पीछा
इस बीच एक बदमाश ने उन पर पिस्टल तान दी। पड़ोसी ने साहस का परिचय देते हुए बदमाशों पर कार की चाबी फेंककर मारी, जिससे बदमाश के हाथ से पिस्टल गली में गिर गई। वह वहां से भागने लगे। विकास ने अपनी स्कूटी से बदमाशों का पीछा किया। वह कृष्णा नगर से आनंद विहार की ओर करीब दो किलोमीटर तक गए।

विकास पर फेंके पत्थर
रास्ते में एक बदमाश के हाथ से चेन का आधा हिस्सा गिर गया। बदमाश उस चेन को सड़क से उठा ही रहा था कि पीड़ित भी वहां पहुंच गए। बदमाश ने उन पर पत्थर फेंका। किसी तरह पीड़ित ने खुद को बचाया। बाद में बदमाश मौके से फरार हो गए। बाद में घर पहुंचकर विकास ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed