{"_id":"6a5687985b298d0de607064a","slug":"sohna-municipal-council-will-spend-rs-81-lakh-on-garbage-disposal-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-94454-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सोहना नगरपरिषद कूड़ा निस्तारण पर करेगी 81 लाख रुपये खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सोहना नगरपरिषद कूड़ा निस्तारण पर करेगी 81 लाख रुपये खर्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नगरपरिषद कूड़ा निस्तारण पर 81 लाख रुपये की राशि खर्च करेगी। इसके लिए परिषद ने एजेंसी को ठेका दे दिया है। जो चार माह के अंदर कूड़े का निस्तारण करेगी। ऐसा होने से कूड़े का पूर्ण रूप से सफाया हो सकेगा।
सोहना कस्बे के वार्ड नंबर 13, पुराना अलवर मार्ग पर नगरपरिषद ने कूड़ा केंद्र स्थापित किया है। वहां पर डोर टू डोर एजेंसी द्वारा कस्बे का कूड़ा एकत्रित करके डाला जाता है। वर्तमान में कूड़ा केंद्र पर 18 हजार 128 टन कूड़ा एकत्रित है। उसमें सुखा व गीला कूड़ा शामिल हैं। बीते काफी समय से कूड़े का निस्तारण न होने से केंद्र पर कूड़े का पहाड़ बन गया है। उसमें आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। इसके अलावा कूड़े से विषैली गैस भी निकलती रहती हैं। इस कारण आसपास के नागरिक काफी परेशान रहते हैं। उक्त समस्या से निजात के लिए परिषद ने कूड़ा निस्तारण के लिए निजी एजेंसी साईं टेक्नोलॉजी को ठेका दे दिया है जो 4 माह में कूड़े का निस्तारण करेगी।
नागरिकों को मिलेगी राहत
कस्बे के पुराना अलवर मार्ग पर बने कूड़ा केंद्र के आसपास करीब आधा दर्जन आवासीय काॅलोनियां हैं। जिनमें हजारों लोग रहते हैं। इसके अलावा उक्त मार्ग पर स्कूल, कॉलेज भी स्थापित हैं। कूड़े का निस्तारण हो जाने पर लोगों को काफी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा ने बताया कि कूड़ा निस्तारण का ठेका दे दिया गया है। एजेंसी को कूड़े का निस्तारण चार माह के अंदर करना होगा। एजेंसी कूड़ा केंद्र को पूर्णतः साफ सुथरा करेगी।