{"_id":"6a56d9383bdcf7bd5a08d174","slug":"yamuna-authority-s-board-meeting-today-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज, आवंटियों को निर्माण में मिल सकती है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज, आवंटियों को निर्माण में मिल सकती है राहत
Wed, 15 Jul 2026 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:20 AM IST
सार
प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, बैैठक में आवंटियों को बड़ी राहत देने के लिए निर्माण कार्य पूरा करने के लिए समय विस्तार दिए जाने के प्रस्ताव पर फैसला लिया जाना है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यीडा की बोर्ड बैठक बुधवार सुबह 11 बजे से होगी। अध्यक्षता चेयरमैन व अपर मुख्य सचिव उद्योग आलोक कुमार करेंगे। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, बैैठक में आवंटियों को बड़ी राहत देने के लिए निर्माण कार्य पूरा करने के लिए समय विस्तार दिए जाने के प्रस्ताव पर फैसला लिया जाना है।
विज्ञापन
इसके अलावा किसानों के मुआवजा व आबादी भूखंड के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। फिनटेक और हेरिटेज सिटी की डीपीआर पर भी प्रजेंटेशन बोर्ड के सामने होना है। इसके अलावा यमुना सिटी के प्रमुख औद्योगिक पार्क के विकास वहां उद्योगों के शुरू होने की योजना पर चर्चा होनी है। इसकी प्रगति रिपोर्ट भी बोर्ड में रखी जानी है। फिल्म सिटी के शिलान्यास से पहले जरूरी अनुबंध शर्त पूरी करने की रिपोर्ट भी रखी जा सकती है।
विज्ञापन