सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special train starts operating between Ranchi-Anand Vihar

Delhi NCR News: रांची-आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली।
उत्तर रेलवे ने रांची जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 02887 रांची जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 25 मार्च को संचालित होगी। यह ट्रेन रांची से शाम 4:25 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02888 आनंद विहार टर्मिनल से रांची जंक्शन के लिए 26 मार्च को चलाई जाएगी। यह ट्रेन आनंद विहार से शाम 7:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 7:10 बजे रांची पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन का मार्ग कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा। इनमें मेहरा, बरकाकाना जंक्शन, खलारी, टोरी जंक्शन, लातेहार, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड जंक्शन, नगर उंटारी, रेणुकूट, चोपन, सोनभद्र, चुनार जंक्शन, मिर्जापुर, सुबेदारगंज, गोविंदपुरी, टुंडला जंक्शन और गाजियाबाद जंक्शन स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed