सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special train will run between Malda Town and Anand Vihar.

Delhi NCR News: मालदा टाउन-आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने मालदा टाउन और आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन संचालन की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03435 मालदा टाउन से 31 मार्च को सुबह 09:50 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03436 आनंद विहार टर्मिनल से 1 अप्रैल दोपहर 14:50 बजे रवाना होगी। यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में न्यू फरक्का जंक्शन, बरहरवा जंक्शन, साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल जंक्शन, शेखपुरा, वारिसलीगंज, नवादा, तिलैया, गया जंक्शन, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी और टुंडला जंक्शन सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहरेगी। इसमें वातानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article