सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students sensitized to road safety.

Delhi NCR News: सड़क सुरक्षा के प्रति छात्रों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने छात्रों को केंद्र में रखा। बृहस्पतिवार को विशेष अभियान में स्कूलों के जरिए न केवल छात्रों को जागरूक किया गया, बल्कि उनके माध्यम से समाज तक संदेश पहुंचाया गया।
Trending Videos

एडिशनल सीपी विजयंता आर्य के अनुसार, नई दिल्ली रेंज में को-एड सर्वोदय स्कूल, महरम नगर और यूनियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोल मार्केट में हुए कार्यक्रम में करीब 550 छात्र-छात्राएं और आम नागरिकों ने भाग लिया। अभियान के दौरान छात्रों को ट्रैफिक नियमों, सुरक्षित पैदल चलने के तरीकों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बताया गया। ट्रैफिक पुलिस ने राहगीरों व वाहन चालकों को भी जागरूक किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed