फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students took a pledge for a tobacco-free life

Delhi NCR News: छात्रों ने ली तंबाकू-मुक्त जीवन की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
आईपीयू में तंबाकू के खिलाफ उठी आवाज
विज्ञापन


नई दिल्ली। युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में बुधवार को तंबाकू-मुक्त अभियान चलाया गया। आईपीयू के एनएसएस प्रकोष्ठ की ओर से राष्ट्रीय नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों ने तंबाकू-मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत शपथ भी ली। कार्यक्रम की थीम जीवन चुनें तंबाकू नहीं रही। इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक प्रो वरुण जोशी ने प्रतिभागियों को तंबाकू-मुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारियों, स्वयंसेवकों और सामान्य प्रशासन विभाग के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने जागरूकता संदेशों वाले पोस्टर प्रदर्शित कर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। आईपीयू की एनएसएस प्रकोष्ठ की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed