फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Successful treatment of advanced stomach cancer

Delhi NCR News: पेट के गंभीर कैंसर का सफल इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने पेट के एक गंभीर और फैल चुके कैंसर (एचईआर2-पॉजिटिव मेटास्टेटिक गैस्ट्रिक कैंसर) के मरीज का ऐसा इलाज किया है, जिससे वह कई सालों तक स्वस्थ बना रहा। डॉक्टरों ने बताया कि 65 वर्षीय मरीज 2018 में पेट दर्द, खाना खाने के बाद उल्टी, तेजी से वजन घटना और लीवर तक कैंसर फैल जाने की शिकायत लेकर अस्पताल आए थे। जांच में पता चला कि उन्हें एचईआर2-पॉजिटिव पेट का कैंसर है। यह कैंसर का काफी आक्रामक रूप होता है, जिसमें मरीजों के पांच साल तक जीवित रहने की संभावना आमतौर पर 10 प्रतिशत से भी कम होती है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने इलाज की शुरुआत कीमोथेरेपी के साथ ट्रास्टुजुमैब नाम की खास दवा से की, जो एचईआर2 प्रोटीन वाले कैंसर पर असर करती है। इससे पेट के मुख्य ट्यूमर और लीवर में फैला कैंसर दोनों काफी कम हो गए। इसके बाद मरीज को लंबे समय तक मेंटेनेंस थेरेपी पर रखा गया। जब बीमारी काबू में आ गई, तो डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी करके पेट का मुख्य ट्यूमर निकाल दिया। बाद की जांच में लीवर का कैंसर भी पूरी तरह खत्म हो चुका था। साल 2021 और 2024 में बीमारी दो बार थोड़ी-बहुत दोबारा हुई। डॉक्टरों ने पूरा इलाज बदलने की जगह दोनों बार स्थानीय उपचार किया। पहली बार सर्जरी वाली जगह के पास कैंसर को सटीक रेडियोथेरेपी से ठीक किया गया, जबकि दूसरी बार लीवर में बने छोटे हिस्से को माइक्रोवेव एब्लेशन तकनीक से नष्ट कर दिया गया। इस दौरान एचईआर2 वाली दवा जारी रखी गई, जिससे मरीज की हालत अच्छी बनी रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed