{"_id":"6ae33b0d0654c8834d058a3a","slug":"taekwondo-premier-league-to-follow-a-team-format-32-matches-over-three-days-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161252-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: टीम फॉर्मेट में होगी ताइक्वांडो प्रीमियर लीग, तीन दिन में 32 मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: टीम फॉर्मेट में होगी ताइक्वांडो प्रीमियर लीग, तीन दिन में 32 मुकाबले
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। ताइक्वांडो को अधिक तेज, रोमांचक और प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से ताइक्वांडो प्रीमियर लीग (टीपीएल) के दूसरे सीजन का आगाज होने जा रहा है। चार से छह दिसंबर तक हैदराबाद में होने वाली इस तीन दिवसीय लीग में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान कुल 32 मुकाबले खेले जाएंगे। राजधानी में आयोजित लॉन्च समारोह में लीग के दूसरे सीजन की घोषणा की गई।
समारोह में तेलंगाना सरकार के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी जयेश रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, टीपीएल के संस्थापक दुव्वुरी गणेश, टीपीएल इंडिया के चेयरमैन राजेश अग्रवाल, दो बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ह्वांग क्यूंग-सियोन, टीपीएल के अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. मून की जू और चीफ कमिश्नर ग्रैंड मास्टर जुन ली विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
टीपीएल के संस्थापक दुव्वुरी गणेश ने कहा कि लीग की शुरुआत ताइक्वांडो को अधिक गतिशील और प्रतिस्पर्धी खेल बनाने के उद्देश्य से की गई है। इसके तहत टीम फॉर्मेट में मुकाबले कराए जाएंगे। प्रत्येक टीम में दो अंतरराष्ट्रीय और तीन भारतीय खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन
लीग के प्रारूप के अनुसार, प्रत्येक मुकाबले में पांच राउंड होंगे। हर राउंड में दो बार खिलाड़ियों को बदलने की अनुमति होगी और हर 30 सेकंड में सब्स्टीट्यूशन किया जा सकेगा।