सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tarun murder case: Tension prevails in Uttam Nagar

तरुण हत्याकांड: उत्तम नगर में तनाव बरकरार, पीड़ित परिवार का दावा- 16 नहीं 40 थे आरोपी; पुलिस को सौंपी लिस्ट

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित परिवार का दावा है कि तरुण की हत्या करने वाले आरोपी 16 नहीं बल्कि 40 थे। पीड़ित परिवार ने बाकी आरोपियों की एक लिस्ट पुलिस को सौंपी है।

Tarun murder case: Tension prevails in Uttam Nagar
file pic - फोटो : एएनआई/पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

द्वारका के उत्तम नगर इलाके में महज गुब्बारे से रंग के छीटें मारने पर शुरू हुए विवाद में तरुण नामक युवक की बेरहमी से हत्या के बाद से ही एरिया में तनाव बना है। पुलिस तरुण हत्याकांड में अब तक दो नाबालिग और तीन महिलाओं समेत कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दूसरी ओर पीड़ित परिवार का दावा है कि तरुण की हत्या करने वाले आरोपी 16 नहीं बल्कि 40 थे। पीड़ित परिवार ने बाकी आरोपियों की एक लिस्ट पुलिस को सौंपी है।

Trending Videos


पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार द्वारा दी गई लिस्ट की पड़ताल कर रही है। दिए गए आरोपी लोगों की वारदात के समय भूमिका की पड़ताल की जा रही है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह का कहना है कि तरुण हत्याकांड में सभी मुख्य 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी लोगों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि हत्याकांड में भी आरोपी होगा पुलिस उसे किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेगी। मामले की जांच लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर लगातार एरिया में गतिविधियों की वजह से तनाव बना है। फिलहाल पूरे एरिया में लोकल पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियों को तैनात किया है। खुद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहते हैं। एरिया पीड़ित परिवार से लगातार कोई न कोई मिलने के लिए आता ही रहता है।

दूसरी ओर पीड़ित परिवार ने मंगलवार को हरिद्वार जाकर तरुण की अस्थियों का विसर्जन किया। इस दौरान परिवार के कई लोग वहां मौजूद रहे। परिवार वारदात में शामिल बाकी आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगा रहा है। दावा किया जा रहा है कि आरोपी परिवार के सात से आठ रिश्तेदारों का घर उसी गली में है। वारदात वाली रात यह सभी लोग इकट्ठा हो गए थे।

नाबालिग के लापता होने की अफवाह फैला रहा आरोपी परिवार
तरुण हत्याकांड के बाद हुए एक्शन के बाद आरोपी परिवार की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में महिला परिवार के एक नाबालिग लड़के के गायब होने का दावा कर रही है। वीडियो को टैग कर लोग पुलिस से नाबालिग के बारे में पुलिस से सवाल-जवाब कर रहे हैं।

इस मामले में द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़के के लापता होने की बात पूरी तरह गलत है। नाबालिग तरुण हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। उसे पकड़कर जेजे बोर्ड में पेश किया गया था। जहां से उसे ऑबसर्वेशन होम में सुधार गृह भेज दिया गया था। बाकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed