{"_id":"69b25b9074104c72d605b2cc","slug":"delhi-minor-daughter-of-bsf-jawan-kidnapped-in-rohini-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: रोहिणी में BSF जवान की नाबालिग बेटी का अपहरण, स्कूल से लौट रही थी घर; सोसायटी के गेट से हुई अचानक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: रोहिणी में BSF जवान की नाबालिग बेटी का अपहरण, स्कूल से लौट रही थी घर; सोसायटी के गेट से हुई अचानक लापता
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक बीएसएफ जवान की बेटी के अपहरण का मामला सामने आया है। नाबालिग सोसायटी के गेट के बाहर से किडनैप हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के रोहिणी में एक गंभीर वारदात सामने आई। जहां बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ के एक जवान की 12 साल की बेटी को कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। घटना आवासीय सोसाइटी के बाहर हुई है।
Trending Videos
अधिकारियों ने बताया कि लड़की गुरुवार सुबह स्कूल के लिए निकली थी। वह स्कूल से घर लौट रही थी। तभी वह रोहिणी के सेक्टर 28 स्थित अपनी आवासीय सोसाइटी के गेट के बाहर से गायब हो गई। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि लड़की घर लौट रही थी। सोसाइटी के गेट के ठीक बाहर से वह अचानक लापता हो गई। पुलिस टीमें लड़की की तलाश में जुट गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।