Alert in Delhi: दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, भाजपा मुख्यालय और सरकारी इमारतों पर सुरक्षा बढ़ी
दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। डीडीयू मार्ग पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में स्टेट बीजेपी ऑफिस पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए आसपास की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। आतंकी डीडीयू मार्ग स्थित दिल्ली बीजेपी मुख्यालय और आसपास के सरकारी दफ्तरों को निशाना बना सकते हैं। अलर्ट मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है।
पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है। खुफिया विभाग को प्राप्त इनपुट में आशंका जताई गई है कि आतंकी संगठन दिल्ली बीजेपी कार्यालय और सरकारी संस्थानों को निशाना बना सकते हैं। संभावित खतरे को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
कैसे कर सकते हैं हमला?
इस हमले के लिए आंतकी संगठनों द्वारा कार बम, शूटआउट, आईईडी प्लांट और सुसाइड बॉम्बर जैसी साजिश के जरिए हमले को अंजाम दिया जा सकता है। अलर्ट के बाद जांच एजेंसियां लगातार सतर्कता बरत रही है। लोगों से भी सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की अपील की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। डीडीयू मार्ग पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। प्रवेश और निकास बिंदुओं पर कड़ी जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
दिल्ली पुलिस और स्थानीय जांच एजेंसियों के द्वारा अलर्ट जारी होने के बाद ऑफिस के आसपास चौकसी बढ़ा दी गई है। साथ ही इलाके के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से घरों में ही रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
इलाके में बढ़ी निगरानी
पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संभवित खतरे को देखते हुए निगरानी तेज कर दी गई है। इलाके में स्थिति से निपटने के प्रयास भी जारी हैं। सभी अधिकारी अब अलर्ट मोड पर हैं। दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियों को यह जानकारी खूफिया सूत्रों के मुताबिक प्राप्त हुई है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बल मुस्तैदी से बीजेपी ऑफिस के आसपास तैनात कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है. पुलिस द्वारा संवेदनशील इलाकों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। राज्य भर में सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। चौकसी बढ़ाने के साथ पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर भी प्रशासन की पूरी तरह नजर है।