{"_id":"69ca924ec76d64fd47018db1","slug":"the-authority-will-set-up-open-gyms-in-18-villages-of-greater-noida-delhi-ncr-news-c-23-1-lko1064-91156-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ग्रेनो के 18 गांवों में प्राधिकरण लगाएगा ओपन जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ग्रेनो के 18 गांवों में प्राधिकरण लगाएगा ओपन जिम
विज्ञापन
विज्ञापन
-कंपनी का हुआ चयन, जल्द शुरू होगा काम, खर्च होंगे 2 करोड़ रुपये
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 18 गांवों में ओपन जिम लगाएगा। इससे गांव के लोग भी अपनी सेहत का ध्यान रख सकेंगे। ओपन जिम लगाने का काम एक कंपनी को सौंप दिया गया है, जो शिलान्यास के बाद जल्द ही काम शुरू करेगी। पहले चरण में 18 गांवों में ओपन जिम लगाए जाएंगे। इसके बाद अन्य गांवों का चयन होगा।
अधिकारियों ने बताया कि हर जिम में छह तरह के उपकरण होंगे, जिनका रखरखाव आपूर्ति करने वाली कंपनी तीन साल करेगी। अधिकारियों ने बताया कि ओपन जिम में पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने वाली सिट-अप स्टेशन, शरीर को घुमाने और मरोड़ने वाला ट्विस्टर, एयर वॉकर, वन सीटेड चेस्ट प्रेस, खींचने वाली कुर्सी, पैर की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए लेग प्रेस, मोटे रबर के फर्श की टाइल्स समेत अन्य उपकरण लगेंगे।
इन गांवों में लगेगी ओपन जिम
कासना, बिरौंडा, गिरधरपुर, अमीनाबाद उर्फ नियाना, रामपुर माजरा, आजमपुर गढ़ी, दलेलगढ़, बागपुर, बिसायच, डाढ़ा, सिरसा, खानपुर, लड़पुरा, घंघौला, चीरसी, अस्तौली, दादूपुर व नवादा।
Trending Videos