सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The first seat allocation for DU's three B.Tech courses will begin on June 24.

Delhi NCR News: डीयू के तीन बीटेक कोर्स में पहला सीट आवंटन 24 जून से होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दाखिले के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 जून तक बढ़ाई


सीट आवंटन-दाखिला शेड्यूल जारी, दूसरा राउंड 3 जुलाई से शुरु होगा

दाखिला एनटीए की ओर से जारी जेईई मेंस की ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट के आधार पर होगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के बीटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए पहले राउंड के शुरू होने का इंतजार खत्म हो गया है। डीयू ने इन कोर्सेज में दाखिले के लिए सीट आवंटन-दाखिला शेड्यूल की घोषणा कर दी है। शेड्यूल के अनुसार 24 जून से पहला राउंड शुरु हो जाएगा। इसके साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया की तिथि को 18 जून तक बढ़ा दिया है। डीयू इन तीनों बीटेक प्रोग्राम में दाखिला एनटीए की ओर से जारी जेईई मेंस की ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
डीयू ने छात्रों को बीटेक के दाखिले से संबंधित जानकारी व नीतियों के लिए बुलेटिन ऑफ इंर्फोेमेशन देखने की सलाह दी है। बीटेक (कंप्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स व कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) प्रोग्राम में दाखिले के लिए अब उम्मीदवार 18 जून शाम 4:59 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक बीटेक प्रोग्राम की 120 सीट हैं। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पंजीकरण प्रक्रिया 15 जून को समाप्त होनी थी। पहले से पंजीकृत छात्रों को 19 जून सुबह 10 बजे से 20 जून शाम 4:59 मिनट तक पंजीकरण में सुधार का अवसर मिलेगा। दाखिले का पहला राउंड 24 जून से शुरू हो जाएगा। इस दिन छात्रों को उनके डैशबोर्ड पर सीट का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट स्वीकार करने के लिए छात्रों को 24 से लेकर 29 जून तक का समय मिलेगा। फैकल्टी ऑफ टेेक्नोलॉजी की ओर से आवेदन को सत्यापित कर दाखिले को मंजूरी 30 जून दी जाएगी। वहीं, छात्र 1 जुलाई शाम 4:59 मिनट तक फीस का भुगतान कर सकेंगे। दाखिले का दूसरा राउंड तीन जुलाई को शुरू होगा। इस दिन छात्रों को सीट का आवंटन किया जाएगा। छात्र 3 से लेकर 8 जुलाई को शाम 4:59 मिनट तक सीट को स्वीकार कर सकेंगे। वहीं, उन्हें फीस का भुगतान 10 जुलाई शाम 4:59 मिनट तक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed