फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The metro network will expand to 695 kilometers; Namo Bharat will also be extended

Delhi NCR News: 695 किलोमीटर तक फैलेगा मेट्रो नेटवर्क, नमो भारत का भी होगा विस्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
- मास्टर प्लान-2047 में जाम से राहत देने की तैयारी, 200 किलोमीटर साइकिल ट्रैक बनाने और पार्किंग व्यवस्था सुधारने का भी प्रस्ताव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते यातायात के दबाव और जाम की समस्या से निपटने के लिए डीडीए ने दिल्ली मास्टर प्लान-2047 के तहत सार्वजनिक परिवहन, साइकिल ट्रैक और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क को मौजूदा 416 किलोमीटर से बढ़ाकर 695 किलोमीटर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नमो भारत का नेटवर्क 82 किलोमीटर से बढ़ाकर 383 किलोमीटर करने की योजना है। साथ ही, दिल्ली में करीब 200 किलोमीटर साइकिल ट्रैक विकसित करने का प्रस्ताव है।
डीडीए ने शुक्रवार को मास्टर प्लान को लेकर 11वीं हितधारक बैठक की। इसमें यातायात का दबाव कम करने और टिकाऊ शहरी परिवहन व्यवस्था विकसित करने पर चर्चा हुई। बैठक में नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, दिल्ली यातायात पुलिस, परिवहन विभाग, दिल्ली मेट्रो रेल निगम, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और एशियाई विकास बैंक सहित विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


तीन प्रमुख स्थानों पर बनेंगे परिवहन केंद्र
योजना के तहत सराय काले खां, आनंद विहार और कश्मीरी गेट को प्रमुख परिवहन केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया है। इन केंद्रों पर अलग-अलग परिवहन साधनों के बीच बेहतर तालमेल बनाने की योजना है, ताकि यात्रियों को एक साधन से दूसरे साधन तक पहुंचने में आसानी हो। मास्टर प्लान में पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की सुरक्षा के लिए बेहतर सड़क डिजाइन सुनिश्चित करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्किंग और जाम की समस्या पर विशेष ध्यान
योजना में पार्किंग के नियमों को व्यवस्थित करने, मौजूदा पार्किंग स्थलों का बेहतर उपयोग करने और अधिक जाम वाले इलाकों के लिए अलग पार्किंग योजना तैयार करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, सड़क संपर्क सुधारने, अंडरपास और एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने, अधूरे सड़क संपर्कों को पूरा करने व यातायात प्रबंधन में एआई के इस्तेमाल भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed