सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Town Hall will be developed as an immersive museum.

Delhi NCR News: इमर्सिव म्यूजियम के रूप में विकसित होगा टाउन हॉल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष ने दी योजना को मंजूरी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने चांदनी चौक के ऐतिहासिक टाउन हॉल भवन के संरक्षण और पुनर्विकास की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 160 साल पुराने भवन को आधुनिक इमर्सिव म्यूजियम और इंटरप्रिटेशन सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।
सत्या शर्मा ने बताया कि 1861 में यह भवन बनना शुरू हुआ था। इसे दिल्ली इंस्टीट्यूट के लिए बनाया गया था। 1866 में इसे नगर निगम मुख्यालय में बदल दिया गया। वर्ष 2012 तक यह निगम का मुख्यालय रहा, लेकिन उसके बाद से काफी हद तक खाली पड़ा है। यह इमारत ग्रेड-1 हेरिटेज संरचना है। इसलिए इसका पुनर्विकास पूरी तरह वैज्ञानिक तरीके और हेरिटेज मानकों के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

36 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य
उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम ने इमर्सिव म्यूजियम का कॉन्सेप्ट प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत शाहजहानाबाद के इतिहास को डिजिटल तकनीक, इंटरएक्टिव गैलरी, आर्काइव डिस्प्ले और मल्टीलिंगुअल सेवाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही यहां हेरिटेज वॉक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियां, रिटेल और फूड सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि परियोजना को डेवलप-ऑपरेट-मेंटेन मॉडल पर लागू किया जाएगा। परियोजना को लगभग 36 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed