{"_id":"69c7dce1489224b5140b696c","slug":"the-weather-will-change-today-a-yellow-alert-for-rain-has-been-issued-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-129839-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आज मौसम लेगा करवट, बारिश का यलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आज मौसम लेगा करवट, बारिश का यलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
- मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में यह असामान्य मौसम उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभ की एक शृंखला से जुड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ फिर से बारिश होने की संभावना है, जिससे पारे में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने सप्ताहांत के इस बदलाव को देखते हुए रविवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 30 मार्च को बादल छाए रहेंगे और दोपहर से शाम के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 31 मार्च को भी आसमान में बादल बने रहेंगे और दिन में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि तापमान अधिकतम 29-31 डिग्री और न्यूनतम 19-21 डिग्री के बीच रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, 1 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान 31-33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 2 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान अधिकतम 32-34 डिग्री तक रहेगा। इसके अलावा, 3 अप्रैल को फिर से बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री और न्यूनतम 18-20 डिग्री के बीच रहेगा।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मार्च में यह असामान्य मौसम उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभ की एक शृंखला से जुड़ा है। 15 मार्च से सक्रिय यह विक्षोभ इस बार सामान्य से कम ऊंचाई पर आगे बढ़ रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप उनका प्रभाव भी गहरा हो गया है।
Trending Videos