{"_id":"69cd1eaadb11d7935e0bcb07","slug":"vaccination-for-women-and-adolescent-girls-begins-in-jewar-delhi-ncr-news-c-491-1-gnd1001-5527-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेवर में महिलाओं व किशोरियों के लिए टीकाकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेवर में महिलाओं व किशोरियों के लिए टीकाकरण शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो.....
महिलाओं को अंतरा व किशोरियों को लगाई जा रही एचपीवी वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। महिलाओं में होने वाली बीमारियों की रोकथाम और परिवार नियोजन के लिए टीकाकरण अभियान बुधवार से शुरू हो गया। जेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इसकी शुरुआत हुई। मौके पर मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख मुन्नी देवी मौजूद रहीं। इसके बाद विभाग की टीमें ग्रामीण इलाको में लोगों को जागरूक करने के लिए रवाना कर दी गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन और 14-15 साल की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाई जा रहीं हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सरफे जया ने बताया कि किशोरावस्था से ही वायरस पनपने लगते हैं, जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर में बदल सकते हैं। इसकी रोकथाम के लिए किशोरावस्था में वैक्सीन लगाना जरूरी है। यह टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है।
Trending Videos