फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Threats to blow up the Red Fort, the Mayor's office, and several schools; agencies on alert.

Delhi NCR News: लाल किला, महापौर कार्यालय और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
-पुलिस को जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में सोमवार की सुबह लाल किला, महापौर कार्यालय और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद सभी जगह तलाशी अभियान चला, हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर धमकी भरा ई-मेल मिला। इसके बाद दिल्ली पुलिस के जवान, बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्तों की टीम और दमकल विभाग के कर्मी ई-मेल में बताए स्कूलों और अन्य स्थानों पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल परिसरों को खाली कराया, और वहां पूरी तरह से सुरक्षा जांच की गई। हालांकि किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। एक स्कूल ने आधिकारिक संदेश के माध्यम से अभिभावकों को जानकारी दी कि उसे सुरक्षा संबंधी धमकी मिली है और सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर भेजे गए संदेश में कहा गया कि पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है और वह आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा स्कूल को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद कक्षाएं फिर शुरू होंगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि आपात प्रतिक्रिया दलों ने तय प्रक्रिया के तहत स्कूल परिसरों को सुरक्षित किया, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को बाहर निकाला तथा कक्षाओं, प्रशासनिक भवनों और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच की। पुलिस ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने अभिभावकों और आम लोगों से शांत रहने तथा सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी आई थी धमकी भरी मेल
दिल्ली में लगातार ईमेल के जरिए लगातार पर्यटन स्थलों, स्कूल कॉलेजों को बम से उडाने की धमकी शरारत्ती तत्वों द्वारा दिए जाने की खबरें लगातार सामने आती है, जिससे स्कूलों को धमकियों के चलते बंद करना पड़ता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान होता है। इससे पहले 11 जुलाई 2026 को लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed