सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three wanted criminals with a bounty on their heads arrested in a Rajasthan dacoity case.

Delhi NCR News: राजस्थान में डकैती के मामले में वांछित इनामी तीन बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-राजस्थान में डकैती के मामले में वांछित इनामी तीन बदमाश गिरफ्तार

- तीनों की गिरफ्तारी पर 75000 रुपये का इनाम घोषित हो रखा था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजस्थान में डकैती के मामले में वांछित अंतर-राज्यीय गिरोह के तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी पर 75,000 का इनाम घोषित किया था।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि एजीएस में तैनात इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार की टीम ने शाहदरा दिल्ली निवासी गुलशन सिंह, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी संजीव उर्फ सौरव उर्फ ध्रुव और शाहदरा, दिल्ली निवासी संजय उर्फ रोहित को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ राजस्थान के श्री गंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज लूट/डकैती का मामला दर्ज है। इस मामले में इन पर राजस्थान पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के आधार पर शाहदरा इलाके के मानसरोवर पार्क में घेराबंदी कर एसआई नरेंद्र कुमार, एसआई अगम प्रसाद व एसआई मुकेश कुमार की टीम ने तीनाें को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से छावला में सड़क किनारे नाले (गंदा नाला) के पास खड़ी एक स्कूटी बरामद की। तलाशी लेने पर गुलशन सिंह के पास से पिस्तौल और 7.65 बोर के दो कारतूस और आरोपी संजीव के पास से देसी पिस्तौल और 8 एमएम बोर के दो कारतूस बरामद हुए। संजय के पास से देसी पिस्तौल और 8 एमएम बोर के दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

जांच से पता चला कि गुलशन और बलजिंदर ने राजस्थान के गंगानगर में व्यवसायी के घर डकैती की साजिश रची थी। गुलशन ने आरोपी बलजिंदर के साथ मिलकर पंजाब के मानसा में साजिश रची। गुलशन के खिलाफ 6, संजय के खिलाफ एक मामला दर्ज है। संजीव ने बी.कॉम तक पढ़ाई की और बाद में रैपिडो राइडर के तौर पर काम किया। अक्टूबर 2025 में वह गुलशन सिंह, संजय और अन्य साथियों के साथ पंजाब में बलजिंदर उर्फ बाबा से मिलने गया। मीटिंग के दौरान बलजिंदर ने कथित तौर पर उन्हें राजस्थान के केशरी सिंहपुरा में हमले और डकैती की साजिश के बारे में बताया। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर पुलिसकर्मी बनकर घर में घुसकर वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की और डकैती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed