फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Tiranga Yatra' begins from Gandhi Darshan; children convey a message of patriotism.

Delhi NCR News: गांधी दर्शन से निकली तिरंगा यात्रा, बच्चों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को राजघाट स्थित गांधी दर्शन से तिरंगा यात्रा निकालकर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति का संदेश दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर गोयल ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं बल्कि देश की स्वतंत्रता, त्याग, शौर्य और गौरव का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चल रहा हर घर तिरंगा अभियान नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करने का महत्वपूर्ण जरिया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लेने का अवसर है।
विज्ञापन

गोयल ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए भारत छोड़ो आंदोलन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि करो या मरो के गांधी जी के आह्वान ने देशवासियों को एकजुट किया था। गांधी दर्शन से शुरू हुई यात्रा लाल किले स्थित चरती लाल गोयल पार्क में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed