सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today is the last day to apply for admission to JNU's PG and diploma courses.

Delhi NCR News: जेएनयू के पीजी और डिप्लोमा कोर्स में दाखिला आवेदन का आज आखिरी दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रक्रिया समाप्त होने के बाद दो दिन तक आवेदन फॉर्म में कर सकेंगे सुधार


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी), पीजी डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा कोर्स में दाखिला के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है। उम्मीदवार 15 जून तक ऑनलाइन https://jnuee.jnu.ac.in लिंक पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद फॉर्म में सुधार का मौका दो दिन के लिए मिलेगा। उम्मीदवार नाम, माता-पिता का नाम और जन्मतिथि को छोड़कर सभी क्षेत्रों में सुधार कर सकेंगे। उसके बाद किसी भी संशोधन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। जेएनयू ने अलग-अलग भाषाओं में एमए, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और कंप्यूटेशनल बायोलॉजी और एमटेक प्रोग्राम में दाखिला को लेकर आवेदन मांगे है। इसमें एमए प्रोग्राम में दाखिला के लिए करीब 800 सीट विभिन्न स्कूलों में उपलब्ध है।

दाखिला के लिए उम्मीदवारों की संभावित पहली मेरिट सूची 23 जून को जारी हाेगी। सूची में चयनित उम्मीदवार दाखिला के लिए 23 से 25 जून तक पूर्व नामांकन पंजीकरण कर सकेंगे। दाखिला की दूसरी मेरिट सूची एक जुलाई को जारी होगी। जिसके लिए पंजीकरण एक जुलाई से तीन जुलाई की अवधि के बीच में होंगे। दाखिला के लिए उम्मीदवारों का सत्यापन छह से 14 जुलाई के बीच होगा। दाखिला के लिए अंतिम मौका इच्छुक उम्मीदवारों को 20 से 22 जुलाई तक मिलेगा। दाखिला की अंतिम सूची 28 जुलाई को जारी होगी। इसके लिए 28 से 30 जुलाई तक पंजीकरण होंगे। दाखिला की प्रक्रिया सात अगस्त को समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed