सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic will be diverted due to Tata Indian Premier League-2026 match

Delhi NCR News: आज आईपीएल मैच के चलते ट्रैफिक परिवर्तित रहेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम, फिरोज शाह कोटला ग्राउंड में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच 4 अप्रैल यानि शानिवार दोपहर 3 बजे से शाम 7.30 बजे तक खेला जाएगा। इस निर्धारित डे-नाइट आईपीएल मैच के मद्देनजर स्टेडियम के अंदर और आसपास भारी यातायात होने की उम्मीद है। जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए पर्याप्त यातायात व्यवस्था की गई है। दिल्ली यातायात पुलिस के सेंट्रल रेंज के पुलिस उपायुक्त निशांत गुप्ता के अनुसार बहादुर शाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक यातायात डाइवर्जन/प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। साथ ही कोई भी भारी/व्यावसायिक वाहन को अनुमति नहीं होगी। ये मार्ग है-दरियागंज से दिल्ली गेट चौक (बीएसजेड मार्ग),दिल्ली गेट चौक से गुरु नानक चौक (जेएलएन मार्ग) और आईटीओ से दिल्ली गेट चौक (बीएसजेड मार्ग)।
दिल्ली यातायात पुलिस ने जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट, दोनों कैरिजवे), आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट) और बहादुर शाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से आईटीओ, दोनों कैरिजवे) से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में प्रवेश ऐसे करें-
गेट 1-8 (दक्षिण की ओर): बीएसजेड मार्ग के माध्यम से प्रवेश
गेट 10-15 (पूर्व की ओर): जेएलएन मार्ग के माध्यम से प्रवेश (अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास)
गेट 16-18 (पश्चिम की ओर): बीएसजेड मार्ग के माध्यम से प्रवेश (पेट्रोल पंप के पास)
यहां हैं पार्किंग-
माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेल्लोरम रोड पर मुफ्त पार्किंग उपलब्ध है (पार्क-एंड-राइड सुविधा के साथ), लेबल वाले वाहनों को छोड़कर स्टेडियम के पास कोई पार्किंग नहीं होगी। पार्किंग लेबल पर वाहन और चालक का विवरण प्रदर्शित होना चाहिए। इन वाहनोें के लिए पी-1: जेपी पार्क (गेट नंबर 3),पी-2: विक्रम नगर (शहीदी पार्क के पास) और पी-3: जेजेबी/प्रयास कार्यालय के पास (2-पहिया वाहन)। बीएसजेड मार्ग, जेएलएन मार्ग और रिंग रोड (राजघाट से आई.पी. फ्लाईओवर तक) पर पार्किंग की अनुमति नहीं हैअवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को टो किया जाएगा और उन पर मुकदमा चलाया जाएगा।
पार्क एंड राइड सुविधा-
माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड, वेलोड्रोम रोड और आस-पास की सर्विस रोड से उपलब्ध है।
बस सेवाएं मैच शुरू होने से 2 घंटे पहले शुरू होंगी और मैच खत्म होने के 1 घंटे बाद तक जारी रहेंगी।
ऐप-आधारित टैक्सी पिक-अप/ड्रॉप पॉइंट-
गेट नंबर 2, मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज (बीएसजेड मार्ग) और राजघाट चौक।
रीयल-टाइम अपडेट और सहायता के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इन चैनलों से अपडेट ले सकते हैं। वेबसाइट: https://traffic.delhipolice.gov.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/dtptraffic
प्लेटफ़ॉर्म X: https://x.com/dtptraffic
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/dtptraffic
व्हाट्सएप: 8750871493
हेल्पलाइन नंबर: 1095/011-25844444
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed