{"_id":"6a732b266190d74c210e7e46","slug":"two-arrested-for-fraud-under-the-pretext-of-increasing-credit-card-limits-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-149163-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पूर्वी जिला के साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, बाकी आरोपियों की पुलिस को तलाश
-आरोपियों ने क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एक लाख रुपये के खरीद लिए थे गोल्ड कॉइन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पूर्वी जिले की साइबर थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो जालसाजों विक्की मेहता (43) और चित्रसेन त्रिपाठी (33) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो फोन व अन्य सामान बरामद किया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि विक्की ने अपने नाम से साइबर ठगों को सिम कार्ड उपलब्ध कराया था। इसकी मदद से ही पीड़ित के क्रेडिट कार्ड में सेंध लगाकर एक लाख से अधिक की ठगी हुई। मामले में कई अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है। पुलिस चित्रसेन त्रिपाठी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि न्यू अशोक नगर इलाके में रहने वाले एक शख्स ने क्रेडिट कार्ड के जरिये एक लाख रुपये ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल पर एचडीएफसी बैंक प्रतिनिधि बनकर किसी युवक ने कॉल किया। खाते से अलग-अलग बार में एक लाख से अधिक की ठगी कर ली। पुलिस ने केस कर छानबीन शुरू की। जांच में पुलिस को पता चला कि पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से गोल्ड कॉइन खरीदे गए हैं। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पता चला कि इनकी डिलीवरी उत्तम नगर में हुई है।