{"_id":"69baa4297f5f9df3a20320ce","slug":"two-bangladeshis-living-illegally-in-delhi-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128318-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में अवैध रूप रह रहे दो बांग्लादेशी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में अवैध रूप रह रहे दो बांग्लादेशी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी को भारत से बांग्लादेश किया गया था डिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल है, जिसे साल 2025 में भारत से वापस बांग्लादेश डिपोर्ट (देश निकाला) किया था, लेकिन वह फिर से अवैध रास्ते से भारत में दाखिल हो गया। पुलिस ने इन दोनों को मुखर्जी नगर इलाके के जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के पास से एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा।
उत्तर पश्चिम जिले की डीसीपी आकांक्षा यादव के मुताबिक मुख्य आरोपी की पहचान बांग्लादेश के जेसोर निवासी रबीउल मुल्ला (45) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे उस समय दबोचा जब वह किसी संदिग्ध गतिविधि की फिराक में था। पूछताछ के दौरान रबीउल ने खुलासा किया कि वह पहले भी भारत से डिपोर्ट किया जा चुका है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसकी एक 38 वर्षीय महिला सहयोगी को भी गिरफ्तार किया, जो बांग्लादेश के बोगरा की रहने वाली है। ये दोनों बिना किसी वैध यात्रा दस्तावेज या वीजा के दिल्ली में रह रहे थे। पूछताछ में रबीउल मुल्ला ने कबूल किया कि उसने कई बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध तरीके से सीमा पार कराकर भारत पहुंचाया है और उन्हें यहां अनैतिक गतिविधियों में धकेला है। पुलिस अब उन महिलाओं और अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिन्हें इस गिरोह ने भारत में प्रवेश कराया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो स्मार्टफोन बरामद किए हैं।
Trending Videos