सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two killed, 23 passengers injured as speeding bus overturns in Karol Bagh

Delhi NCR News: करोल बाग में तेज रफ्तार बस पलटी, 2 की मौत, 23 यात्री हुए घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के लिए उपयोगी
Trending Videos


हनुमान मंदिर के पास जयपुर से आ रही बस अचानक मोड़ते हुए पलट गई
घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया, पुलिस ने लोगों को बचाया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थित हनुमान मंदिर के पास बुधवार तड़के जयपुर से आ रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए। घायलों को दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया हादसा रात करीब एक बजे उस समय हुआ, जब करीब 30 यात्रियों को लेकर जा रही बस मंदिर के पास एक गोलचक्कर पर तेज रफ्तार से मुड़ते समय अचानक बेकाबू होकर पलट गई। घटना के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पास में तैनात पुलिसकर्मी और पिकेट स्टाफ सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेज धमाके की आवाज और धूल-धुएं का गुबार उठता देख हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि बस पलटी हुई थी और अंदर फंसे लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत कार्य को तेज करने के लिए पुलिस ने पास से गुजर रही एक जेसीबी मशीन को तुरंत रोका और उसकी मदद से बस को आंशिक रूप से उठाया, जिससे अंदर फंसे यात्रियों तक पहुंच बन सकी। बस को स्थिर रखने के लिए उसके नीचे पत्थर और सीमेंट ब्लॉक लगाए गए। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्होंने पत्थर से बस की खिड़कियां तोड़ीं और यात्रियों को बाहर निकालने के लिए सीटों और कपड़ों का इस्तेमाल कर किनारों को सुरक्षित बनाया। बाद में दमकल विभाग और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और विशेष उपकरणों की मदद से बस के पिछले हिस्से को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
एक मृतक बिजनौर का दूसरे की पहचान नहीं : पुलिस ने बताया कि सभी 23 घायलों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिये राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सर गंगा राम अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 12 घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों की बाद में मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। मृतकों में से एक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी शाहबाज आलम (30) के रूप में हुई है, जबकि अन्य की उम्र 20 वर्ष के आसपास है और उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की : एक घायल यात्री मुकेश ने आरोप लगाया कि चालक तेज गति से बस चला रहा था और यात्रियों के बार-बार कहने के बावजूद उसने गति कम नहीं की। हालांकि, पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चालक के नशे में होने से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि बस में आपातकालीन निकास मौजूद था, लेकिन दरवाजे जाम थे। वाहन की यांत्रिक जांच कराई जाएगी, ताकि किसी तकनीकी खामी का पता लगाया जा सके। बस चालक राजस्थान के अलवर निवासी बस चालक पंकज कुमार (26) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे हिरासत में ले लिया गया था। हालाकि घायल होने की वजह से वह अस्पताल में भर्ती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोग, दुकानदार और राहगीर बिना हिचकिचाहट के बचाव कार्य में जुट गए, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article