सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two members of Neeraj Bawana gang, who were out to avenge the murder of their cousin, arrested

Delhi NCR News: चचेरे भाई की हत्या का बदला लेने के लिए घूम रहे नीरज बवाना गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-बिंदापुर थाना पुलिस ने की मटियाला इलाके से दबोचा
Trending Videos

-इटली में बनी बेरेटा पिस्टल, चार कारतूस 12 हजार रुपये और एक वर्ना कार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिंदापुर थाना पुलिस ने चचेरे भाई की हत्या का बदला लेने के लिए घूम रहे नीरज बवाना गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पहचान गांव दीपालपुर सोनीपत हरियाणा प्रदीप सिंह और आशीष के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने इटली में बनी बेरेटा पिस्टल, चार कारतूस 12 हजार रुपये और एक वर्ना कार बरामद की है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि जिला की तमाम यूनिट और थाने की टीम उन बदमाशों पर निगरानी रख रही है, जो हथियार लेकर घूमते हैं। 15 अप्रैल को बिंदापुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि पिछले 3-4 दिनों से दो युवक अकसर किरन गार्डन इलाके में आ-जा रहे हैं। वह हर बार अलग-अलग गाड़ियों में आते हैं और उनका हाव-भाव भी संदिग्ध है। सूचना देने वाले ने बताया कि वह काले रंग के वर्ना कार से आने वाले हैं और उनके पास हथियार भी है। सूचना पर निरीक्षक नरेश सांगवान एक टीम गठित पुलिस ने घेराबंदी कर दी। काली रंग के वर्ना कार को पुलिस ने रोका। तलाशी में पुलिस को प्रदीप सिंह के पास से इटली में बनी बेरेटा पिस्टल और चार कारतूस मिले। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर प्रदीप और आशीष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि चचेरे भाई प्रमोद की शादी गैंगस्टर नीरज बवाना की भतीजी से हुई थी। प्रमोद के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, दंगा और मारपीट और लड़ाई-झगड़े के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज थे। उसने बताया कि हिरंंकी गांव के रहने वाले उसका चचेरे भाई नीरज बवाना गैंग का सदस्य था। 2022 में हिरंकी गांव में ही गोगी गैंग के बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। अपने भाई का बदला लेने के लिए वह बवाना गांव में रहा। उसने अपने सुरक्षा के लिए फरीदाबाद से एक व्यक्ति से पिस्टल खरीदी थी। अपने चचेरे भाई की हत्या का बदला लेने का इरादे से वह अवसर की तलाश करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article