{"_id":"6a85bfb8557522df9f0d6bc5","slug":"two-shooters-from-the-nandu-and-bambiha-gangs-arrested-plot-for-a-major-crime-foiled-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151371-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने नंदू-बंबीहा गिरोह के दो शूटरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने नंदू-बंबीहा गिरोह के दो शूटरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-उनके कब्जे से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और सात कारतूस बरामद
-दोनों छावला और लुधियाना में हाल में हुई गोलीबारी की घटनाओं में फरार थे
अमर उजला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नंदू और बंबीहा गिरोह से जुड़े दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। ये शूटर दिल्ली के छावला और लुधियाना में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटनाओं में वांछित थे। इनके कब्जे से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरमनजीत सिंह निवासी अमृतसर और हर्षदीप सिंह उर्फ बिल्ला निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल के अनुसार, दोनों कनाडा स्थित गैंगस्टर गोपी लाहोरिया के निर्देश पर दिल्ली और पंजाब में वारदातें कर रहे थे। 16 अगस्त को इन्होंने छावला के दीनपुर गांव में उमेद सिंह के घर के बाहर गोलीबारी की। उमेद सिंह, साल 2024 में मारे गए बल्लू पहलवान के भाई हैं। यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया था। 17 अगस्त को दोनों ने लुधियाना के पिज्जा फ्राम मेक्सिको रेस्टोरेंट के बाहर हवाई फायरिंग की, जिसके लिए उन्हें 30 हजार रुपये मिले थे। 19 अगस्त को पुलिस ने उन्हें बवाना-कंझावला रोड पर गिरफ्तार किया, जब वे उमेद सिंह पर दोबारा हमला करने जा रहे थे।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
हर्षदीप सिंह पहले भी हत्या, जेल में मोबाइल फोन के इस्तेमाल, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रहा है। वह जून में लुधियाना जेल से जमानत पर बाहर आया था। हरमनजीत सिंह के खिलाफ पंजाब में चोरी और डकैती के मामले दर्ज हैं। वह जुलाई में जेल से बाहर आया था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।