फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two shooters who killed a property dealer in a gang war arrested in an encounter.

Delhi NCR News: गैंगवार में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले दो शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद के लिए भी उपयोगी
विज्ञापन

-रोहिणी के माजरी गांव के पास हुआ मुठभेड़, दो शूटरों के पैर में लगी गोली

-गिरफ्तार दोनों बदमाश टिल्लू गैंग के शूटर, गोगी गैंग से जुड़े होने की वजह से की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, अमेरिका में बैठे सरगना ने दिए थे निर्देश
-विरोधी गैंग के बदमाशों की हत्या करने के मिले थे निर्देश, पांच छह बदमाशों की कर ली थी रेकी, घटना से पहले पुलिस ने दबोचा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
रोहिणी जिला पुलिस ने कंझावला इलाके में गैंगवार में गोगी और दिनेश कराला गैंग से जुड़े प्राॅपर्टी डीलर हरीश माथुर की हत्या में शामिल टिल्लू गैंग के दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। शनिवार रात यूईआर-2 रोड, माजरी गांव के पास हुए मुठभेड़ में दोनों बदमाशों विक्की उर्फ राहुल रंगा और विशाल उर्फ साहिल उर्फ लीलू के पैर में गोली लगी। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल, छह कारतूस, छह खोखा और बाइक बरामद की है। दोनों ने गैंग के सरगना दीपक पाकस्मा के इशारे पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। विरोधी गैंग के अन्य सदस्यों की हत्या के लिए शूटरों ने रेकी की थी।

उत्तरी परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि 30 जुलाई को कराला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर हरीश माथुर की गोली मारकर हत्या कर दी। जांच में पता चला कि हरीश पर केस थे और वह गोगी गैंग से जुड़ा हुआ था। आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर पुलिस को पता चला कि हत्या में टिल्लू गैंग के शूटर शामिल हैं और हत्या गैंगवार को लेकर की गई है। पुलिस ने हत्या करने वाले बदमाशों पर निगरानी बढ़ाई। शनिवार रात स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक संदीप गोदारा को बदमाशों के माजरी गांव के पास आने की जानकारी मिली। पुलिस ने वहां घेराबंदी कर दी। इसी बीच बाइक से आए दो बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश पुलिस टीम पर गोलीबारी कर वहां से भागने की कोशिश की।
विज्ञापन

गोलीबारी के दौरान दो पुलिसकर्मियों के बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी। पुलिस ने भी बदमाशों को रोकने के लिए उनपर गोली चलाई। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गए। उसके बाद पुलिस ने काबू में करने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों की पहचान मानसरोवर कॉलोनी, गोसाईं मंदिर के पास, लालकुआं, गाजियाबाद यूपी निवासी विक्की उर्फ राहुल रंगा और कराला गांव निवासी विशाल उर्फ साहिल उर्फ लीलू के रूप में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विक्की पर हत्या, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत चार मामले और विशाल पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों 2025 में जेल से बाहर निकले थे। बरामद बाइक बदमाशों की खुद की थी, जिसका इस्तेमाल आरोपियों ने हरीश की हत्या को अंजाम देने में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




अमेरिका में बैठे सरगना ने विरोधी गैंग के सफाया का दिया था निर्देश :
गिरफ्तार शूटरों ने बताया कि वह एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन एप के जरिए वह अमेरिका में बैठे गैंग के सरगना दीपक पाकस्मा के सीधे संपर्क में थे। दीपक रोहतक का रहने वाला है और फिलहाल टिल्लू गैंग को संचालित करता है। उसके निर्देश पर ही उन्होंने विरोधी गैंग के लिए काम कर रहे हरीश की हत्या की। उसने बताया कि वह टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े हैं। बदमाशों ने बताया कि उन्हें खरखोदा-रोहतक रोड पर एक सुनसान जगह पर पिस्टल और नकदी मुहैया करवाए गए थे। विरोधी गैंग से जुड़े सदस्यों को मारने के निर्देश दिए गए थे, जिसके लिए उनलोगों ने गोगी गैंग से जुड़े पांच से छह लोगों की रेकी की थी। हरीश की हत्या के बाद अन्य लोगों की हत्या करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed