{"_id":"6ad4c3f1ec7b20d3d107fd87","slug":"vedanta-delhi-half-marathon-over-41000-runners-gear-up-for-the-challenge-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-159766-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 41 हजार से अधिक धावकों ने एक साथ लगाई दाैड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 41 हजार से अधिक धावकों ने एक साथ लगाई दाैड़
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता ने किया सम्मानित, 10 हजार से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली हाफ मैराथन में रविवार को 41 हजार से अधिक धावकों ने दौड़ लगाई। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुए इस आयोजन में 10 हजार से अधिक महिलाएं भी शामिल हुईं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन दिल्ली में खेल और फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ हर उम्र के लोगों को सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैराथन में समुदाय और उम्र का कोई बंधन नहीं दिखा। दिल्ली में इतने बड़े स्तर पर आयोजन होना गर्व की बात है। मैराथन में दिव्यांग प्रतिभागियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग दौड़ आयोजित की गई।
केन्या के धावक ने तोड़ा रिकॉर्ड : अंतरराष्ट्रीय पुरुष वर्ग में केन्या के चार्ल्स माताता ने 58 मिनट 52 सेकंड में दौड़ पूरी कर नया कोर्स रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पिछला रिकॉर्ड एक सेकंड से तोड़ा। उनके हमवतन सैमवेल न्यामाई मेलू 59 मिनट 24 सेकंड के साथ दूसरे और स्टेनली वाइथाका म्बुरू 59 मिनट 33 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। महिला अंतरराष्ट्रीय वर्ग में इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु केनेनी ने एक घंटा छह मिनट 35 सेकंड में दौड़ पूरी कर खिताब जीता।
भारतीय धावकों ने भी दिखाया दम : भारतीय पुरुष वर्ग में शैलेश कुशवाहा ने एक घंटा पांच मिनट पांच सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। गौरव माथुर दूसरे और हेमंत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अंकिता ने एक घंटा 12 मिनट 46 सेकंड में दौड़ पूरी कर जीत दर्ज की। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी आयोजन में खेलों को सकारात्मक और सक्रिय जीवनशैली का आधार बताया। आयोजन के दौरान ‘रन फॉर जीरो हंगर’ पहल के तहत 50 लाख भोजन जुटाने का लक्ष्य भी पूरा हुआ।