{"_id":"69db9e8e9d115f48b40325ae","slug":"vhps-trishul-initiation-program-held-in-uttam-nagar-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131998-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: उत्तम नगर में हुआ विहिप का त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: उत्तम नगर में हुआ विहिप का त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) इंद्रप्रस्थ की ओर से उत्तम नगर में रविवार को त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संतों और संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान हाल ही में हमले में जान गंवाने वाले तरुण खटीक के परिजन भी मौजूद रहे, जिससे माहौल भावुक हो गया। उपस्थित लोगों ने समाज की सुरक्षा और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विहिप के केंद्रीय सह मंत्री मनोज वर्मा ने कहा कि समाज की सुरक्षा के लिए संगठन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से देश और समाज की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। विहिप के प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना और प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा शक्ति, संगठन और सजगता से प्राप्त होती है। वहीं बजरंग दल के प्रांत संयोजक जगजीत (गोल्डी) ने कहा कि संगठन का हर कार्यकर्ता समाज सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। संवाद
Trending Videos