फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vicky Huddle had hatched a conspiracy to open fire on a tiles businessman

Delhi NCR News: विक्की हडल ने टाइल्स कारोबारी पर फायरिंग की साजिश रची थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। बवाना थाना क्षेत्र में टाइल्स कारोबारी की फैक्ट्री और कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने की साजिश विक्की हडल ने रची थी। पुलिस ने आंध्र प्रदेश से फायरिंग करने वाले दो शूटरों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने नितिन डबास उर्फ विक्की हडल के कहने पर फायरिंग करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान आरोपी अरुण शर्मा के नितिन डबास उर्फ विक्की हडल गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए विक्की के संपर्क में आया था। विक्की ने अरुण से फोन पर वीओआईपी ऐप डाउनलोड कराया था। इसके बाद आरोपी और विक्की के बीच लगातार ऐप के जरिए बातचीत होती रहती थी। फिर विक्की ने दोनों आरोपियों को हरियाणा में एक तय जगह से हथियार और पैसे उठाने का आदेश दिया। हथियार और पैसे मिलने के बाद विक्की ने दोनों आरोपियों को टाइल्स कारोबारी अजय जैन के बारे में जानकारी दी। फायरिंग के दौरान भी विक्की ऐप के जरिए ऑनलाइन रहकर पूरी घटना लाइव देख रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed