सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vitamin D deficiency is increasing in India affecting development of children

बाहर निकलना जरूरी: क्या आपके बच्चे जल्दी थक जाते हैं? हड्डी में दर्द की करते हैं शिकायत; इसे नजरअंदाज न करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 09 Mar 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार

डॉक्टरों के मुताबिक विटामिन डी की कमी का सीधा असर हड्डियों और मांसपेशियों पर पड़ता है। इसके कारण कमर दर्द, घुटनों में दर्द, पीठ में दर्द और जल्दी थकान जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। 

Vitamin D deficiency is increasing in India affecting development of children
बच्चों में विटामिन डी की कमी होने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

भारत को धूप वाला देश माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बदलती जीवनशैली, लंबे समय तक घर और ऑफिस के अंदर रहना तथा खानपान की गलत आदतें इसके पीछे प्रमुख कारण बन रही हैं। इसका असर खासतौर पर युवाओं, महिलाओं और बच्चों में देखने को मिल रहा है।

Trending Videos

घर और ऑफिस की जीवनशैली बन रही कारण
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आजकल लोग सुबह से शाम तक घर, ऑफिस या बंद जगहों में रहते हैं, जिससे शरीर को पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती। इसके अलावा धूप में निकलते समय सनस्क्रीन का अत्यधिक इस्तेमाल भी शरीर में विटामिन डी बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। जंक फूड और पोषण की कमी वाला खानपान भी इस समस्या को बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं और महिलाओं में बढ़ रहा कमर-घुटने का दर्द

डॉक्टरों के मुताबिक विटामिन डी की कमी का सीधा असर हड्डियों और मांसपेशियों पर पड़ता है। इसके कारण कमर दर्द, घुटनों में दर्द, पीठ में दर्द और जल्दी थकान जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। अस्पतालों में कम उम्र के युवा भी जोड़ों के दर्द और हड्डियों की कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। महिलाओं में यह समस्या और ज्यादा देखने को मिल रही है।

बच्चों के विकास पर भी पड़ सकता है असर
विशेषज्ञों के अनुसार छोटे बच्चों में विटामिन डी की कमी होने से उनकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और शारीरिक विकास प्रभावित हो सकता है। ऐसे बच्चों में जल्दी थकान, कमजोरी और हड्डियों में दर्द की समस्या देखने को मिलती है। लंबे समय तक कमी रहने पर हड्डियों से जुड़ी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

धूप और संतुलित आहार से बचाव संभव
गुरु तेग बहादुर अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि शरीर में विटामिन डी का स्तर बनाए रखने के लिए रोजाना कुछ समय सुबह की धूप लेना जरूरी है। 80 प्रतिशत लोग विटामिन डी की कमी से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि दूध, अंडा, मछली, मशरूम और फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों का सेवन भी लाभदायक होता है। साथ ही यदि लगातार हड्डियों में दर्द, कमजोरी या थकान महसूस हो तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है, ताकि समय पर इलाज किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed