सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   demonstration for minimum pension of 7500

Delhi NCR News: न्यूनतम पेंशन 7500 करने के लिए धरना शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
web -
विज्ञापन
ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर जंतर-मंतर पर डटे पेंशनर
Trending Videos




नई दिल्ली। न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार से जंतर-मंतर पर तीन दिवसीय धरना शुरू हो गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों पेंशनरों ने भाग लिया। न्यूनतम मासिक पेंशन 7500 रुपये करने, महंगाई भत्ता और पेंशनरों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में शामिल हैं। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आठ वर्षों से पेंशन बढ़ोतरी को लेकर देश भर में कई बार प्रदर्शन और आंदोलन किए गए हैं। प्रधानमंत्री और कई केंद्रीय मंत्रियों ने आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इससे देश के करीब 81 लाख पेंशनरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत ने कहा कि वर्तमान में औसतन 1171 रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है, जो आज के समय में बेहद कम है।
सभा को समिति के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत और राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने सरकार से जल्द निर्णय लेने और पेंशनरों को राहत देने की मांग की। प्रदर्शन में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई सांसदों के भी शामिल होने की उम्मीद है। पेंशनरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed