सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Cantonment Board launches 'SMART' tool to digitally monitor sanitation services

Delhi NCR News: दिल्ली छावनी बोर्ड ने लॉन्च किया ‘स्मार्ट’ टूल, स्वच्छता सेवाओं की होगी डिजिटल निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक सेवाओं की मॉनिटरिंग अब डिजिटल, डीसीबी ने शुरू किया स्मार्ट सिस्टम
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली छावनी बोर्ड ने अपने क्षेत्र में स्वच्छता और नागरिक सेवाओं की निगरानी को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए स्वच्छता मॉनिटरिंग एंड ऑटोमेटेड रिपोर्टिंग टूल (स्मार्ट) लॉन्च किया है। इस डिजिटल टूल का उद्देश्य मैनुअल रिपोर्टिंग, डेटा संग्रह में देरी और अधूरी निगरानी जैसी समस्याओं को दूर करना है, जिससे विभिन्न विभागों के कामकाज की बेहतर निगरानी की जाएगी।
डीसीबी के अनुसार, स्मार्ट टूल के जरिये स्वच्छता, बागवानी, सिविल और विद्युत विभागों में कर्मचारियों के कार्यों की तत्काल ट्रैकिंग संभव होगी। इससे अधिकारियों को यह जानकारी रियल टाइम में मिल सकेगी कि किस क्षेत्र में कौन-सा काम हो रहा है और उसकी स्थिति क्या है। इस प्रणाली में स्वचालित रिपोर्टिंग की सुविधा भी दी गई है, जिसके माध्यम से सटीक और समय पर रिपोर्ट तैयार हो सकेगी। इससे मैनुअल डेटा संकलन की आवश्यकता कम होगी और अधिकारियों को निर्णय लेने में आसानी होगी। इसके साथ ही सिस्टम में यूजर रोल मैनेजमेंट की व्यवस्था है, जिसके तहत प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को उसकी जिम्मेदारी के अनुसार सुरक्षित और भूमिका आधारित एक्सेस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट टूल में एक केंद्रीकृत डैशबोर्ड भी बनाया गया है, जहां सभी विभागों के प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की एक ही मंच पर निगरानी की जा सकेगी। इससे प्रशासनिक स्तर पर कार्यों की प्रगति और कर्मचारियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना आसान होगा। डीसीबी ने इस प्रणाली में चार स्तरीय निगरानी व्यवस्था भी लागू की है, जिसमें सीईओ, प्रभारी अधिकारी, एएसआई और पर्यवेक्षक शामिल हैं। इसके तहत पर्यवेक्षक दैनिक अपडेट दर्ज करेंगे, एएसआई बैकअप के रूप में काम करेंगे, प्रभारी अधिकारी कार्यों की निगरानी करेंगे और सीईओ समेकित रिपोर्ट के आधार पर रणनीतिक निर्णय लेंगे।इसके अलावा, स्मार्ट सॉफ्टवेयर में प्रायोगिक स्तर पर एआई आधारित विश्लेषणात्मक क्षमताएं भी जोड़ी जा रही हैं। एआई के जरिए सिस्टम संचालन संबंधी डेटा का विश्लेषण कर बार-बार आने वाली समस्याओं की पहचान करेगा और समस्या वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई के लिए प्राथमिकता तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed