सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pink bus tickets still valid for women, no need to rush for Pink Saheli Cards : DTC

Delhi: महिलाएं पिंक कार्ड के बिना भी कर सकती हैं बसों में मुफ्त यात्रा, डीटीसी ने दी बड़ी जानकारी

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 13 Mar 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

डीटीसी ने शुक्रवार को कहा कि महिलाएं मौजूदा 'पिंक पेपर टिकट' सिस्टम का इस्तेमाल करके डीटीसी बसों में यात्रा जारी रख सकती हैं, भले ही उनके पास अभी 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' न हो।

Pink bus tickets still valid for women, no need to rush for Pink Saheli Cards : DTC
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के बिना भी दिल्ली की महिलाएं डीटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाएं 'पिंक कार्ड' प्राप्त होने तक मौजूदा पिंक पेपर टिकट का उपयोग करके दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बसों में यात्रा जारी रख सकती हैं। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने एक बयान जारी कर दिल्ली की महिलाओं से 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' लेने के लिए चिंता या जल्दबाजी न करने का आग्रह किया है।

Trending Videos


डीटीसी ने जोर देकर कहा कि ऐसी महिलाएं जिनके पास अभी तक पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं है, वे भी मौजूदा पिंक पेपर टिकट प्रणाली के अनुसार बसों में यात्रा कर सकती हैं। यह स्पष्टीकरण उन यात्रियों को राहत देने के लिए जारी किया गया है जो नई स्मार्ट कार्ड प्रणाली को लेकर असमंजस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीसी ने बयान में कहा, 'महिलाएं मौजूदा पिंक पेपर टिकट सिस्टम का इस्तेमाल करके डीटीसी बसों में यात्रा जारी रख सकती हैं, भले ही उनके पास अभी पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड न हो।'

दिल्ली में महिलाओं और ट्रांसजेंडर को मुफ्त बस यात्रा सुविधा देने की प्रक्रिया दो मार्च से शुरू हो गई है। इसके तहत पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस कार्ड को बनवाने के लिए केंद्र स्थापित किए हैं, जहां आवेदक ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। परिवहन विभाग का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक यह सुविधा आसानी से पहुंच सके। दिल्ली परिवहन निगम की ओर से शुरू की जा रही यह व्यवस्था डिजिटल सिस्टम पर आधारित होगी। पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड एक डिजिटल पहचान पत्र की तरह काम करेगा, जिसमें धारक का नाम, फोटो, क्यूआर कोड और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज होंगे। बस में यात्रा के दौरान कार्ड को मशीन पर टैप या स्कैन करना होगा, इससे यात्रा का डिजिटल रिकॉर्ड दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed