सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thief arrested in connection with theft of 1000 meters of cable new Delhi Metro line

केबल चोर अरेस्ट: दिल्ली मेट्रो की नई लाइन से 1000 मीटर वायर हुई थी गायब, कुछ दिन पहले पीएम ने किया था उद्घाटन

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 13 Mar 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Delhi Metro: केबल चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस की मेट्रो पुलिस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली मेट्रो की नई लाइन पर 1000 मीटर केबल चोरी के मामले में चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ दिन पहले ही इन नई लाइन का पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था।

thief arrested in connection with theft of 1000 meters of cable new Delhi Metro line
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली मेट्रो के मजलिस पार्क और भलस्वा मेट्रो स्टेशनों से सिग्नलिंग केबल चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस चोरी के कारण मेट्रो का सिग्नलिंग सिस्टम बुरी तरह प्रभावित हुआ और सेवाएं बाधित हुईं। पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 170 से 180 मीटर जली हुई केबल बरामद की है, जबकि कुल 1000 मीटर केबल चोरी होने का अनुमान है।

Trending Videos


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती 12 मार्च की सुबह करीब 4:20 बजे डीएमआरसी के ओसीसी/एमबी सिग्नल कंट्रोलर एमआरएस मजलिस पार्क से सिग्नलिंग केबल चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रात्रि गश्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने पास के जंगल में कुछ लोगों को तांबे के लिए तार पिघलाते देखा। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी, दिल्ली निवासी शेख शफीक के रूप में हुई है। आजादपुर मेट्रो पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता और डीएमआरसी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

शिकायतकर्ता जसबीर सिंह, एएसई/सिग/एल-8 एक्सटेंशन, एमआरएस मजलिस पार्क ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लगभग 1000 मीटर सिग्नलिंग केबल गायब पाई गई। पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है और आगे की जांच जारी है। मेट्रो पुलिस और डीएमआरसी की टीम ने संवेदनशील स्थानों का संयुक्त सर्वेक्षण भी किया है।

8 मार्च को पीएम ने किया था नई लाइन का उद्घाटन
जिस मेट्रो की नई लाइन पर चोरी हुई है, वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को दिल्ली मेट्रो के दो कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। इसमें से एक कॉरिडोर के शुरू होने से दिल्ली को देश की पहली रिंग मेट्रो मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को 33,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी छी। इसमें दो नए मेट्रो रेल कॉरिडोर के उद्घाटन के साथ तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed